Bhopal
जूडो में भोपाल पुलिस का नाम रोशन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त ने किया सम्मानित:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
7वी आल इंडिया पुलिस जूड़ो क्लस्टर-2022 का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में दिनांक 19 से 24 सितंबर 2022 तक हुआ, जिसमें थाना यातायात भोपाल में पदस्थ महिला आरक्षक रीना गुर्जर ने कराते खेल में सिल्वर मेडल एवं ब्रांस मेडल जीते एवं DSB में पदस्थ महिला आरक्षक दीक्षा शर्मा ने ब्रांस मेडल तथा DRP लाईन में पदस्थ महिला आरक्षक तृप्ति पाण्डे द्वारा वुशू में ब्रांस मेडल अपने नाम किया। भोपाल पुलिस एवं मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाने वाली तीनों महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त मुख्यालय विनीत कपूर ने प्रशंसा पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया एवं नगरीय पुलिस परिवार की ओर से बधाई व शुभकामनाएँ दी।
09/29/2022 03:11 PM