Aligarh
श्री 1008 अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज एवं समस्त समाज का नगर निगम अलीगढ़ द्वारा अपमान करने के सम्बन्ध में प्रैस वार्ता का आयोजन:
अलीगढ अग्रवाल युवा संगठन द्वारा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 38 वर्षों से मनाया जा रहा है। 2 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को महाराजा श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का आयोजन एवं भव्य शोभा यात्रा का होना सुनिश्चित हुआ है। इस सम्बन्ध में सभी प्रशासनिक स्वीकृति हमें प्राप्त हो चुकी है। जयंती महोत्सव से सम्बन्धित स्वागत द्वार ठेकेदार राकेश द्वारा कई वर्षो से लगाय जा रहे हैं। 27 सितम्बर 2022 दिन मंगलवार की रात को अंधेरे में नगर निगम द्वारा जयन्ती से सम्बन्धित अलीगढ़ शहर के विभिन्न मार्गो पर लगे स्वागत द्वार, जिसमें महाराजा अग्रसेन जी का छायाचित्र अंकित है, उसको तोड़कर नाले में फिंकवा दिया है। महाराज जी का यह अपमान देखकर पूरे समाज में आक्रोश है। एक तरफ प्रदेश सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में महापुरुषों के सम्मान में स्वागत द्वार लगवाय जा रहे हैं और दूसरी तरफ नगर निगम द्वारा विना किसी सूचना जानकारी के अग्र द्वारों को तोड़कर संपूर्ण अग्र समाज का अपमान किया जा रहा है। जयंती से संबंधित सभी स्वीकृति होने के बावजूद भी अगर कोई नई स्वीकृति या नया नियम प्रशासन द्वारा लागू किया जा रहा है तो उसकी सूचना प्रशासन द्वारा किसी कार्यवाही से पूर्व दी जानी चाहिए।
09/28/2022 03:27 PM