Aligarh
हर दिन हर घर आयुर्वेद विषयक विचार गोष्ठी सम्पन्न स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा तथा रोगी व्यक्ति के रोग को दूर करना आयुर्वेद का उद्देश्य : डा० सतीश सिंह:
अलीगढ़, 27 सितम्बर। विकास क्षेत्र लोधा के अन्तर्गत यूपीएस बिनपुर कम्पोजिट स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश चन्द्र के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश सिंह की अध्यक्षता में ''हर दिन, हर घर आयुर्वेद" अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश सिंह ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय उपमहाद्वीप की एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है। इस चिकित्सा प्रणाली का उद्भवकाल लगभग पाँच हजार साल है। आयुर्वेद संस्कृत के दो शब्द आयुष और वेद से मिलकर बना है। जिसका अर्थ है जीवन का विज्ञान। आयुर्वेद को अथर्ववेद का उपवेद माना गया है। अश्वगंधा आयुर्वेद में सबसे ताकतवर जड़ी बूटी है। दैनिक जीवन में हम आयुर्वेद के अन्तर्गत आने वाली अनेक औषधियों का उपयोग करते हैं। हल्दी, लौंग, कालीमिर्च, इलाइची, शाक सब्जी अनेकानेक खाद्य पदार्थ हैं। डा. सतीश सिंह ने कहा कि आयुर्वेद का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा तथा रोगी व्यक्ति के रोग को दूर करना है।
भृत्य श्यौदान सिंह ने कहा कि आयुर्वेद जीवन का विज्ञान है। विज्ञान सार्वभौमिक होता है। इसके प्रचार प्रसार एवं जागरुकता की आवश्यकता है।
स्वच्छक प्यारेलाल ने कहा कि हर दिन हर घर आयुर्वेद सरकार द्वारा चलाया जाने वाला महत्त्वपूर्ण अभियान है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश चन्द्र ने कहा कि प्राच्य एवं नवीन चिकित्सा प्रणाली का सामंजस्य कल्याणकारी सिद्ध होगा आयुर्वेद मात्र एक चिकित्सा प्रणाली ही नहीं अपितु यह एक दर्शन है। आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के माध्यम से ही लक्ष्मण की जान बची थी।
विचार गोष्ठी के अंत में विद्यालय के समस्त स्टाफ को आवश्यक नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका प्रमिला आर्य, सुरेन्द्र पाल सिंह, निवेदिता वार्ष्णेय, ममता तथा रश्मि चौधरी ने भी विचार व्यक्त किये।
09/27/2022 03:48 PM