Bhopal
पंडित दीनदयाल के तेजस्वी विचारों के प्रकाश में हम सब राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं :मुख्यमंत्री चौहान:
भोपाल ।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रखर राष्ट्रवादी, देश और समाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले हमारे मार्गदर्शक, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सादर नमन करता हूं। पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि जनता ही भगवान है, दरिद्र ही नारायण है और उसकी सेवा ही भगवान की सेवा है।
जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य सरकार जन सेवा के इस संकल्प को साकार कर रही है। जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए "मुख्यमंत्री जन सेवा" अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय के “नर सेवा ही नारायण सेवा” के विचार को क्रियान्वित करने का माध्यम है।
मुख्यमंत्री चौहान ने यह विचार भोपाल में लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल पर व्यक्त किए। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित पचौरी तथा भगवान दास सबनानी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के विचार के प्रणेता थे।भारत शक्तिशाली, संपन्न, समृद्ध और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में वैश्विक पटल पर उभर रहा है। पं. उपाध्याय के विचारों के अनुरूप राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने युवा मोर्चा के "हरा-भरा मध्यप्रदेश" अभियान में कार्यकर्ताओं को पौधे भी वितरित किए।
09/25/2022 01:56 PM