Aligarh
गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा उस्मानपाडा, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो लोगों को मारी 5 गोली: 2 युवक घायल, हमलावर फरार।।
अलीगढ़। उत्तरदेश के जनपद अलीगढ़ में बढ़ते अपराध के बीच देर रात थाना देहली गेट क्षेत्र के उस्मानपाड़ा में बाइक सवार तीन बदमाशों के द्वारा तालों पर पॉलिश करने वाले मजदूर सहित खराद मशीन चलाने वाले युवक को शाम ढलते ही गोलियों से भून डाला। बाइक सवार बदमाशों के द्वारा दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार की गई गोलियों की तड़-तड़ाहट की आवाज सुनकर इलाके में लोगों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। गोलियां चलने की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो बाइक सवार बदमाश लोगों को आता देख दो लोगों को गोली मार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा दो लोगों को गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। दो लोगों को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के उच्च अधिकारी समेत थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। नाके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में गोली लगने के बाद जमीन पर पड़े दोनों घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए हायर सेंटर जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल नफीस को 4 गोली लगने ओर नदीम को 1 गोली लगने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों लोगों की हालत चिंताजनक है। तो वही पुलिस गोली मारने बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।
वहीं घटनास्थल पर मौजूद थाना देहली गेट क्षेत्र के उस्मानपाड़ा निवासी प्रत्यक्षदर्शी इमरान का कहना है कि 3 लोग बाइक पर सवार होकर उस्मानपाड़ा पहुंचे ओर बाइक सवार तीनों लोगों के द्वारा दो लोग नदीम और नफीस को गोली मार बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जबकि जिन लोगों को गोली मारी गई है उसमें से एक मजदूर युवक नदीम ताला फैक्ट्री में तालों पर पॉलिश करने का काम करता है। तो वहीं दूसरा खराद मशीन चलाने का काम करता है।
वहीं इस मामले पर जिला मलखान सिंह अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि इमरजेंसी में दो गन शॉट के मामले सामने आए थे जिसमें एक युवक नफीस के पैर में पीछे की तरफ गोली लगी हुई थी। जबकि दूसरे युवक नदीम के पैर में नीचे की तरफ गोली लगी हुई थी। जबकि नफीस के दोनों पैरों में दो-दो गोली मारी गई हैं। जबकि 2 से युवक नदीम को एक गोली मारी गई है प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
09/19/2022 05:25 PM


















