Aligarh
रोरावर में हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस, कर्बला में दफन किये ताजिये :
अलीगढ़। दरअसल पूरा मामला थाना रोरावर क्षेत्र अंतर्गत रोरावर इलाके का है जहां मुस्लिम समुदाय द्वारा चेहल्लुम का जुलूस भारी पुलिस बल के बीच निकाला गया है। जुलूस की शुरुआत ऊपर कोट कोतवाली से हुई फिर उसके बाद देहली गेट ब रोरावर क्षेत्र में घूमते हुए कर्बला पर जुलूस का समापन कर ताजियों को दफन किया गया है। वही दौरान कई थानों के पुलिस बल के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया था।
जानकारी के अनुसार चेहल्लुम एक मुस्लिम पर्व है जिसे मुहर्रम के चालीसवें दिन मनाया जाता है। चेहल्लुम अजादारी असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाई जाती है। मुस्लिम समुदाय के अनुसार चेहल्लुम हजरत हुसैन की शहादत का चालीसवां होता है। इस दिन न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व में चेहल्लुम का आयोजन किया जाता है।
09/17/2022 07:46 PM