Aligarh
मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी’’ 17 सितम्बर से कलेक्ट्रेट में:
अलीगढ़। प्रधानमंत्री, भारत सरकार, श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना विभाग द्वारा 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शनी लगायी जा रही है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी एवं प्रशासनिक कार्य कुशलता पर लिखी गई कई पुस्तकों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिये पुस्तकों का स्टॉल लगाया जायेगा।
महानगर अध्यक्ष डा0 विवेक सारस्वत एवं मनोज शर्मा संयोजक ’’मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी’’ ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, विधायक कोल श्री अनिल पाराशर, विधायक शहर श्रीमती मुक्ता संजीव राजा एवं एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सांय 04 बजे किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं जन सामान्य के लोग उपस्थित रहेंगे ।
09/16/2022 06:55 PM