Aligarh
अलीगढ़। नगर निगम में 16 नए गांव शामिल कराने पर सियासत गरमा गई है। विपक्षी पार्टियां इसका कड़ा विरोध कर रही हैं। बहुजन समाज पार्टी से अलीगढ़ मेयर मो. फुरकान ने 16 गांवों को नगर निगम में शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए 12 और गांवों को नगर निगम में शामिल करने की मांग मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री से की है। मेयर का आरोप है कि शहर के नजदीकी गांव को छोड़कर दूर के गांव शामिल किए गए हैं।
नगर निगम में नए वार्ड शामिल करने को लेकर महापौर ने नगर विकास मंत्री सहित प्रमुख सचिव को लिखी चिट्ठी: 12 नजदीकी गांव को शामिल करने का निवेदन किया, मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी मांगा।
अलीगढ़। नगर निगम में 16 नए गांव शामिल कराने पर सियासत गरमा गई है। विपक्षी पार्टियां इसका कड़ा विरोध कर रही हैं। बहुजन समाज पार्टी से अलीगढ़ मेयर मो. फुरकान ने 16 गांवों को नगर निगम में शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए 12 और गांवों को नगर निगम में शामिल करने की मांग मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री से की है। मेयर का आरोप है कि शहर के नजदीकी गांव को छोड़कर दूर के गांव शामिल किए गए हैं।
भाजपा के कोल विधायक अनिल पाराशर ने विधानसभा में निकाय चुनाव से पहले नगर निगम में 13 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। इसमें शासन ने नगर निगम से रिपोर्ट मांगी थी। नगर निगम की रिपोर्ट जाने के बाद शासन ने तीन और गांवों का प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद 16 गांवों को नगर निगम में शामिल करने को कैबिनेट ने मुहर लगा दी। इसके बाद सियासत गरमा गई। बहुजन समाज पार्टी विरोध में उतर आई। मेयर मो. फुरकान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री एके शर्मा को नगर निगम के नजदीक वाले 12 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है। शासन में वार्ता के बाद प्रस्ताव को भेजा है। मेयर मो. फुरकान ने कहा कि नगर निगम में ऐसे गांवों को शामिल किया गया है जिनमें विकास करा पाना संभव नहीं होगा। वह ग्राम पंचायत से भी जाएंगे और नगर निगम शहर के बाहर 10 किलोमीटर दूर सुविधाएं नहीं दे पाएगा।
पहले नजदीक के गांवों को किया जाए शामिल
-मेयर मो. फुरकान ने कहा कि गांवों का विकास होना चाहिए, लेकिन राजनीतिक से प्रेरित होकर ऐसा नहीं करना चाहिए। पहले नगर निगम से सटे नगला पटवारी, शाहपुर कुतुब, नीवरी, चिलकोरा, भीमपुर घासीपुरा, महेशपुर, मंजूरगढ़ी, रामगढ़ पंजीपुर, वहीद नगर, रियाज कालोनी व नगला किला गांव को शामिल किया जाए। अभी तक ऐसे गांव शामिल कि गए हैं जो इनसे 10 से 12 किलोमीटर दूर हैं। इससे महानगर की सुविधाओं पर असर पड़ेगा। मेयर ने मुख्यमंत्री से मांग उठाई है कि नजदीक के गांवों को शामिल करने का नगर निगम से प्रस्ताव तैयार कराने का आदेश दें। नगर निगम सीमा विस्तार में संशोधन किया जाए।
आपको बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अलीगढ़ की जनता पर गृह कर का बोध सर्वाधिक बढ़ा दिया गया था जिसका विरोध सबसे पहले महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा अपने ही विभाग के खिलाफ एक आंदोलन किया गया अधिकारियों को इसके विरोध में क्या लिखी गई दिल्ली से लेकर लखनऊ तक काव्य की लड़ाई महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा लड़ी गई और फिर सभी पार्षदों को अधिवेशन की बैठक में बुलाकर नगर आयुक्त गौरांग राठी एवं महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा सर्व सहमति से प्रस्ताव पास किया और उससे पहले यूजर चार्ज की लड़ाई भी महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा अपने की विभाग से लड़ी और जीती जिसके कारण वंश अलीगढ़ की जनता को बहुत राहत मिली और उन्होंने महापौर का जगह-जगह स्वागत भी किया,
भारतीय जनता पार्टी की जनता विरोधी नीतियों का जमकर विरोध करने वाले महापौर मोहम्मद फुरकान द्वारा अलीगढ़ की जनता को राहत देने का कार्य लगातार किया जा रहा है और इस बार यह एक और ऐसा बड़ा कार्य अलीगढ़ की जनता के लिए करने जा रहे हैं जिसमें 12 गांव जो अलीगढ़ क्षेत्र से सटे हुए हैं उनको भी नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित नगर विकास मंत्री प्रमुख सचिव एवं आला अधिकारियों को दे रहे हैं।
09/14/2022 08:43 AM


















