Bhopal
त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर पुलिस अधिकारियों ने पुराने शहर क्षेत्र में किया पैदल मार्च:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
गणेशोत्सव पर्व, डोल ग्यारस एवं अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर एवं पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, पुलिस उपायुक्त हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप दीक्षित एवं अन्य अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ आज शाम 6 से 8 बजे तक पुराने शहर क्षेत्र में पैदल मार्च किया, जिसमें करीब 80-90 अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।
पैदल मार्च शाम 6 बजे थाना हनुमानगंज से प्रारंभ किया गया, जो कि नादरा बस स्टैंड चैराहा होते हुए, घोड़ानक्काष, थाना मंगलवारा, इतवारा चैराहा, इलेक्ट्राॅनिक मार्केट, चैकी चैक, पीरगेट होते हुए मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क होते हुए कमलापति विसर्जन घाट पर समाप्त हुआ। अधिकारियों द्वारा कमलापति विसर्जन घाट पर प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। उपरान्त अधिकारियों द्वारा सिंधी कॉलोनी चौराहे से नारियल खेड़ा तक वाहनों से प्लेग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा चल समारोह/जूलुस मार्ग का निरीक्षण किया। PWD, नगर निगम, MPEB, जिला प्रशासन एवं उत्सव समिति के लोगों से भी रुट व घाट विसर्जन व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। पैदल मार्च के दौरान मार्केट में व्यापारियों एवं आमजन से चर्चा की कर शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने एवं त्यौहार शान्तिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु अपील की गई।
09/04/2022 05:56 AM