Aligarh
दलित का गुनाह: मटके से पानी पीने पर 8 वर्षीय दलित छात्र की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई,तड़प तड़प कर हुई मौत: नेताओं एवं सामाजिक लोगों ने राष्ट्रपति के नाम मेमोरेंडम दिया।
अलीगढ़। जहां एक और देश इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था। तो वही 21वीं सदी में मनाई जा रही इस आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर राजस्थान से रूह को कपा और इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली एक सनसनीखेज वारदात निकल कर सामने आई है। जहां राजस्थान के जालौर जिले के गांव सायला में एक 8 वर्षीय दलित बच्चे की स्कूल की टीचर द्वारा पीट-पीटकर इसलिए हत्या कर दी गई की उसने अछूत होने के चलते के प्यास लगने पर स्कूल में रखे मटके से लेकर पानी पी लिया था। 21वीं सदी में एक अछूत दलित बच्चे के द्वारा स्कूल में रखे मटके से पानी पिए जाने की बात उस स्कूल की टीचर को इतनी नागवार गुजरी कि उसने मटके से पानी पीने पर उस दलित बच्चे को बेरहमी के साथ पिटाई की गई। जिसके चलते मासूम बच्चे की तड़प तड़प तक दर्दनाक मौत हो गई। मटके से पानी पीने को लेकर स्कूल टीचर के द्वारा दलित बच्चे की पिटाई से हुई मौत के बाद देश के कोने कोने में लोगों के आक्रोश का बिगुल फूंक चुका है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में भी राजस्थान के इस नृशंस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के लोगों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर दलित बच्चे के द्वारा मटके से स्कूल में पानी पिए जाने को लेकर टीचर द्वारा की गई पिटाई के बाद उसके तड़प तड़प कर हुई मौत को लेकर आक्रोश जताया गया है। इसके साथ ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी को देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।
राष्ट्रपति के नाम सोंपे गए ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मृतक दलित छात्र के परिजनों को एक करोड़ रुपिया मुआवजा दिलाए जाने की मांग करने के साथ ही 8 वर्षीय दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल को मौत की नींद सुलाने वाले टीचर के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अज्जू इसाक के द्वारा राजस्थान में एक 8 वर्षीय दलित बच्चे की स्कूल के मटके से पानी पीने पर स्कूल की टीचर द्वारा बेरहमी के साथ की गई पिटाई के बाद छात्र की तड़प तड़प कर हुई मौत पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि राजस्थान के जालौर जिले के सायला गांव में एक दलित 8 वर्षीय छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की स्कूल टीचर के द्वारा पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सपा नेता का आरोप है कि मौत का शिकार हुए मासूम दलित बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने प्यास लगने पर स्कूल के अंदर रखें स्वर्ण जाति के लोगों के मटके से पानी पी लिया था। जाति के लोगों के मटके से पानी पिए जाने के बाद स्कूल के टीचर को इतना नागवार गुजरी कि उसने मटके से पानी पीने वाले 8 वर्षीय दलित रखें इंद्र कुमार मेघवाल की बेरहमी के साथ पिटाई करते हुए उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मटके से पानी पीने को लेकर टीचर द्वारा दलित छात्र की पीट-पीटकर की गई हत्या के विरोध में उनके द्वारा आक्रोश जताते हुए अलीगढ़ एसीएम को देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया गया। अंबेडकर पार्क में एसीएम को सौंपा गए ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्र की निर्मम हत्या को लेकर राष्ट्रपति से एक करोड रुपए की पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने मांग की गई।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज भी दलित और पिछड़ों के साथ स्वर्ण समाज के लोगों द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। ऐसी घटनाओं को देखने के बाद लगता है कि आज भी देश के अंदर समाज शिक्षित नहीं है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज के लोगों को शिक्षित करना बेहद ही जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि जो लोग समाज को शिक्षित करने का काम करते हैं समाज को शिक्षित करने वाले उसी शिक्षक के हाथों द्वारा एक 8 वर्षीय दलित छात्र की मटके से पानी पीने को लेकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। जिसके चलते हुए छात्र की तड़प तड़प कर मौत हो गई। छात्र की मौत की गुनहगार शिक्षक के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सख्त कार्यवाही किए जाने की गुहार देश के महामहिम राष्ट्रपति से लगाई गई है।
08/16/2022 05:04 PM


















