Aligarh
तीन साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर दिनदहाड़े हुई लूट, लूट के दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ: महिला ने लगाई एसएसपी से न्याय की गुहार।
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि लुटेरे अब छोटे बच्चों तक को नहीं छोड़ रहे हैं अब देखना होगा कि ऐसे अपराधियों पर किस तरह से लगाम लगती है।
दरअसल पूरा मामला थाना रोराबार के 12 बीघा 12 नंबर गली का है। जहां 2 महीने पूर्व दिनदहाड़े तड़के करीब 12:30 बजे एक घर में कुछ अज्ञात लुटेरे घुस गए और दो मासूम बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया। 3 साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर हाथ पैर बांध दिए और शादी के लिए रखा घर में जेवर और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए। लुटेरे जाते-जाते बाहर से दरवाजा बंद कर गए। पीड़ित महिला इमराना पत्नी मोहम्मद अजीम निवासी कासगंज की रहने वाली है वह 2 महीने पूर्व अपने मायके आई हुई थी एक शादी समारोह में तभी दो अज्ञात लुटेरे घर में घुस आए और बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट की। पड़ोसियों ने बच्चों को दरवाजा खोलकर बचाया और 112 नंबर पर सूचना दी तत्काल पुलिस वहां पहुंची और और जानकारी करने के बाद अज्ञातो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के 10 दिन बाद कॉल डिटेल से पता पड़ गया कि यह लूट किसने की थी और किसने कराई थी। इमराना की सगी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिलवाया था और अपनी भाभी इमराना को बहाने से बाजार ले गई और घर खाली पाता देख अपने प्रेमी से घर में लूट करा दी। पीड़ित महिला इमराना पर इसके सारे सबूत मौजूद हैं लूट किसने करी कैसे करी वह अधिकारियों को पेश करेगी।
07/20/2022 06:20 AM