Bhopal
पुलिस व आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर पुलिस-स्टूडेंट इंटर्नशिप के तहत नूतन काॅलेज की छात्राएं करेंगी शोध:
भोपाल।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
महिला व बाल्य अपराधों की रोकथाम एवं सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भोपाल कमिश्नरेट द्वारा विगत माह से निरंतर विभिन्न काॅलेज एवं विश्वद्यालयों में छात्र-छात्राओं हेतु ’’पुलिस-स्टूडेंट इंटर्नशिप’’ योजना चलाई जा रही है।
इसी क्रम में सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (नूतन काॅलेज) में नगरीय पुलिस द्वारा स्टूडेंट्स का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। छात्र हित को ध्यान में रखते हुये पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत कपूर एवं प्राचार्या डाॅ. प्रतिभा सिंह द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये, जिसके अंतर्गत छात्राओं को पुलिस से जुड़े विभिन्न विषयों महिला व बाल्य अपराध, सायबर अपराध आदि विषयों पर इंटर्नशिप कराई जाएगी। इंटर्नशिप के दौरान छात्राएं विभिन्न बस्तियों एवं क्षेत्रों में जाकर आमजन को बाल्य व महिला अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति, सायबर अपराधों से बचाव के उपाय आदि विषयों टिप्स देकर जागरूक करेंगी एवं फिडबैक लेंगी। छात्राओं द्वारा इंटर्नशिप पूर्ण करने पर उन्हे पुलिस विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदाय किया जाएगा।
कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत कपूर ने अपने उदबोधन में कहा कि पुलिस का उद्देश्य पुलिस व आमजनता से जुड़े मुद्दो पर विद्यार्थियों से शोध कराना तथा उनके निष्कर्षों के आधार पर सुधार करना है, जिससे पुलिस व जनता के बीच विश्वास बढ़े एवं आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सकें। पुलिस उपायुक्त जोन-1 साई कृृष्णा थोटा ने छात्राओं से कहा कि पुलिस इंटर्नशिप से वे पुलिस की कार्यशैली को बेहतर ढंग से समझ पायेंगी, साथ ही आमजनता के बीच पहुंचकर उन्हे जागरूक कर उनकी समस्याओं से अवगत हो सकेंगी, ताकि जागरूकता के साथ-साथ समस्याओं का भी समाधान किया जा सकेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा/एजेके ऋचा चौबे, सहायक पुलिस आयुक्त निधि सक्सेना एवं सहायक पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा द्वारा भी छात्राओं से संवाद कर इंटर्नषिप के महत्व के बारे में बताया गया। उल्लेखनीय है कि यह योजना महिला सुरक्षा एवं बालकों की सुरक्षा के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने के लिये तथा सामुदायिक पुलिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिये छात्रों की सहभागिता के माध्यम से क्रियान्वित किये जाने का प्रयोग हैं।
07/14/2022 07:37 AM