Aligarh
अभी तक सरकार द्वारा दी जाने वाली किताबें प्राइमरी स्कूल के छात्र छात्राओं के पास तक नहीं पहुंची: अप्रैल से कक्षाओं का नया सेशन भी शुरू हो गया।
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में प्राइमरी लेवल की शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है। अप्रैल से कक्षाओं का नया सेशन भी शुरू हो गया लेकिन अभी तक सरकार द्वारा दी जाने वाली किताबें प्राइमरी स्कूल के छात्र छात्राओं के पास तक नहीं पहुंची है। हालत यह है कि छात्र छात्राएं पुरानी किताबों से पढ़ने को मजबूर है। जनपद स्तर पर करीब 1900000 से ज्यादा छात्र छात्राओं को किताबें दी जानी है लेकिन इसके सापेक्ष में अलीगढ बेसिक शिक्षा विभाग को एक लाख के आसपास छात्र छात्राओं के लिए ही किताबें अभी उपलब्ध हो पाई है।
हमने अलीगढ़ के एक प्राइमरी स्कूल में जाकर जब अध्यापिका और छात्र से बात की तो सब का एक ही जवाब था कि किताबें जुलाई के महीने के प्रथम सप्ताह तक तक मिल जाती है लेकिन किताबें अभी तक नहीं आई है। छात्र-छात्राएं पुरानी किताबों से काम चला रहे हैं।
हमने मामले पर जब अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात करनी चाहिए तुम्हें कार्यालय में नहीं थे वह किसी ऑफिस के कार्य से बाहर गए हुए थे। हमने कार्यालय में मौजूद अलीगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद से बात की। चंद्र भूषण प्रसाद ने बताया कि हमारे जनपद के लिए 19,24,955 बच्चों के लिए कार्य देश निर्गत किया गया हैं पाठ्य पुस्तके के लिए। इसके सापेक्ष में 106000 किताबें प्राप्त हो चुकी है। अभी वह किताबें 8 जुलाई को प्राप्त हुई है। बाकी किताबों की आपूर्ति धीरे-धीरे और आती रहेगी। इन पाठ्य पुस्तकों के लिए पहले जनपद स्तर पर सत्यापन समिति इसका सत्यापन करती है जिसमें 5 सदस्य होते हैं। डीएम सर द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर हैं। बीएसए हैं मैं हूं खंड शिक्षा अधिकारी यह सब समिति उसका सत्यापन करती है और होते ही किताबों को विद्यालय स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे। अभी नहीं हुआ है। बच्चों की पढ़ाई चल रही है और हम जल्द ही इसका वितरण करने जा रहे हैं। अभी 19 लाख के सापेक्ष एक लाख की आपूर्ति प्राप्त हुई है और इसका सत्यापन हम 2 दिन के अंदर करा कर के वितरण शुरू करा देंगे और स्कूल में पहुंचा देंगे। विलंब की वजह विधानसभा चुनाव रहा। इस वर्ष विधानसभा चुनाव हुए है। जो टेंडर की प्रक्रिया है प्रदेश लेवल से होती है तो विधानसभा निर्वाचन की वजह से उसकी टेंडरिंग में विलंब हुआ। अब इसकी आपूर्ति का काम प्रारंभ हो गया है और बच्चों के लिए हमने व्यवस्था की थी उनकी पढ़ाई के लिए कि जो बच्चे हमारे क्लास बदल गए हैं उन बच्चों से हमने किताबें लेकर के वर्तमान बच्चों को उपलब्ध कराई है पिछले साल की किताबें और उसके आधार पर बच्चों की पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं हो रहा है। बच्चे उन किताबों से पढ़ रहे हैं क्योंकि पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई किताबों को हम शीघ्र उन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
07/13/2022 08:40 PM


















