Aligarh
भाई के बेटे के नाम करण में आयी थी बहिन
पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया संज्ञान
दो पक्षों में खूनी संघर्ष चले लाठी,डंडे,पत्थर और फायरिंग,दो की मौत, करीब दर्जनभर घायल:
अलीगढ़। लोधा। क्षेत्र के गांव मूसेपुर में रविवार सुबह उस समय भगदड़ और चीख पुकार मच गयी जब दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो की जान चली गयी करीब दर्जन भर घायल हो गये कई थानों का फोर्स,पीएसी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
गांव मूसेपुर निवासी टिंकू पुत्र भूरी सिंह का गांव के समीप ही कपड़े और जूते का शोरूम है जिसमें शुक्रवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर लाखों रुपए के कपड़े और जूते चोरी कर लिए थे जिसकी जानकारी शनिवार सुबह शोरूम मालिक टिंकू को हुई तो उसने गांव के ही पूर्व प्रधान देवेंद्र पाल सिंह, राजू पुत्र राम सिंह ललित उर्फ गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी इसी रिपोर्ट के आधार पर थाना पुलिस ने शनिवार शाम तक तीनों ही आरोपितों को हिरासत में ले लिया और रात्रि में तीनों को ही थाना पुलिस ने छोड़ दिया तीनों आरोपित जब थाने से अपने गांव लौटे खुशियां मनाते हुए घर में घुसे देर रात्रि तक शराब पार्टी चली बताया कि इस पार्टी आरोपितों के अलावा करीब 10-15 लोग बाहर के थे रविवार सुबह होते होते करीब 8:00 बजे टिंकू अपने खेत पर गया था तभी रंजिशन आरोपितों के साथ आए बाहर के युवक खेत पर टिंकू के पीछे दौड़ लिए टिंकू किसी प्रकार जान बचाकर वहां से भाग निकला यह लड़ाई गांव तक आ गई दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव होने लगा आरोपितों की तरफ से फायरिंग होने लगी इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई सूचना के बाद करीब 1 घंटे बाद लेपर्ड पुलिस पहुंची तब तक टिंकू की बहन राधा देवी एवं पिंकू के पिता भूरी सिंह को मौत के घाट उतार दिया मगर पुलिस पहुंचने के बाद भी आरोपियों ने फायरिंग करना नहीं छोड़ा जब भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा तब जाकर फायरिंग बंद की गई इस घटना में 2 मौत के अलावा करीब दर्जनभर महिला पुरुष घायल हो गए पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया एवं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रविवार दोपहर बाद तक पूर्व प्रधान सहित एवं दो महिलाओं सहित 8 लोगों को हिरासत में ले लिया एवं पूर्व प्रधान की लाइसेंसी बंदूक एवं अवैध तमंचा कारतूस बरामद कर लिए इसके अलावा दोनों पक्षों से लाठी-डंडे सरिया फावड़ा दरांती फरसा आदि बरामद कर लिए हैं।
भाई के बेटे के नाम करण में आयी थी बहिन
भूरी सिंह के परिवार में दो बेटे टिंकू और रिंकू एवं दो बेटी राधा देवी और लता देवी थे और चारों ही बहन भाई शादीशुदा थे टिंकू और रिंकू के बीच में बस 5 लड़कियां पैदा हुई थी जिसमें टिंकू के कई साल बाद एक बेटा पैदा हुआ जिसका गुरुवार को नामकरण किया गया था इसी नामकरण में टिंकू की दोनों बहन राधा देवी और लता देवी आई थी लता नामकरण के बाद वापस अपनी ससुराल चली गई मगर कुछ कारणों के चलते राधा देवी वह अपनी ससुराल नहीं गई और रविवार सुबह राधा को पिता सहित मौत के घाट उतार दिया गया राधा के पास छोटे-छोटे एक बेटा एक बेटी हैं।
पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया संज्ञान
रिंकू के शोरूम में हुई चोरी में हुए तीन नामजद लोगों को जब पुलिस ने उठा लिया और कार्यवाही ना करते हुए रात्रि में ही छोड़ दिया गया जिसके चलते घटना घट गई यदि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद यह घटना नहीं होती अब इसमें भी सवाल यह उठता है कि जब फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई तो थाना पुलिस ने फोर्स ना भेजकर मात्र लेपर्ड को ही क्यों भेजा
07/10/2022 12:53 PM


















