Bhopal
विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार में हुए विभिन्न कार्यक्रम:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को वन विहार नेशनल पार्क एंड ज़ू , भोपाल में जन मानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से पक्षी अवलोकन शिविर, विद्यार्थियों के लिए गायन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग सहित खुला मंच प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
विश्व पर्यावरण दिवस विषय ‘Living sustainably in harmony with nature’ तथा Only one Earth रखा गया। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के 225 विद्यार्थियों और 75 पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। उप वन संरक्षक ए.के. जैन ने कार्यक्रम की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला। इस मौके पर 20 विद्यार्थियों और पर्यावरण प्रेमियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगियों को भोपाल बर्ड्स की डॉ. संगीता राजगीर और मो. खालिक द्वरा पक्षी दर्शन कराने के साथ ही वन विहार में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की अहम जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान जैव विविधता बोर्ड सचिव एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक अतुल श्रीवास्तव, वन विहार के संचालक एच.सी. गुप्ता भी मौजूद थे।
06/05/2022 02:17 PM