Aligarh
हॉस्पिटल दलालों का बढ़ता आतंक, मैक्सफोर्ट अस्पताल जाते मरीज को रास्ते में रोका: एक बच्चे की रास्ते में मौत, दूसरे को मैक्सफोर्ट ने बचाया।
अलीगढ़। एटा के नीलेश को लगी एंबुलेंस माफिया की नजर, जुड़वा बच्चों में से एक बच्चे की हुई देरी से अस्पताल पहुंचने पर मौत । एक बच्चे को डॉक्टर चितरंजन सिंह ने बचाया।
नगला टिकुरिया जिला एटा निवासी नीलेश की पत्नी बबली को 1 जून 2022 हो जुड़वा बच्चे हुए। हालत बिगड़ी तो एटा से अलीगढ़ संपर्क साधा, नीलेश के परिचित लोगों ने मैक्सफोर्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अलीगढ़ तुरंत ले जाने की सलाह दी, नीलेश की पत्नी बबली की पहली डिलीवरी थी, और जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।
एटा के श्री गोपाल हॉस्पिटल से एंबुलेंस के माध्यम से नीलेश अपने दोनों बच्चों को लेकर मैक्सफोर्ट अस्पताल चल दिए, अलीगढ़ आकर क्वार्सी के पास उनकी एंबुलेंस को कुछ लोगों ने रोक लिया और कहा कि आप अपने बच्चों को हमारे अस्पताल ले चलो वहां सस्ता और अच्छा इलाज होगा, ओर कहा सभी सुविधाएं उपलब्ध मिलेंगी और कहा कि मैक्सफोर्ट अस्पताल मत ले जाओ वहां बहुत खर्चा आएगा मेरे साथ अन्य अस्पताल चलो।
एंबुलेंस रुकने के कारण नीलेश अनजान व्यक्ति की बातें सुनता रहा और कहा कि हम नहीं ले जाएंगे हम केवल मैक्सफोर्ट अस्पताल ही जाएंगे, फिर उस व्यक्ति ने दबाव डालकर कहने लगा कि उसके अस्पताल में इलाज अच्छा होगा उसने नीलेश को आधा घंटे बातों में उलझा लिया इस दौरान नीलेश के जुड़वा बच्चे में से 1 बच्चे की मौत हो गई। आधे घंटे बाद नीलेश उस व्यक्ति की बातों में ना आकर मैक्सफोर्ट हॉस्पिटल पहुंचा वहां तुरंत उसके बच्चों को आईसीयू, वेनटीलेटर पर लेकर भर्ती किया गया और एक बच्चे की जान डॉक्टर के सकुशल प्रयास से बच गई, और एक बच्चे की जान देरी से आने के कारण चली गई, नीलेश को उस व्यक्ति पर बेहद क्रोध आया कि वह व्यक्ति अगर बातों में न उलझाता तो नीलेश समय पर मैक्सफोर्ट पहुंच जाता ओर उसका दूसरा बच्चा भी बच सकता था।
इस पूरे घटना पर नीलेश ने बेहद दुख जताया वही दूसरे बच्चे की जान बचाने पर मैक्सफोर्ट अस्पताल के संचालक डॉ चितरंजन सिंह को जान बचाने वाले भगवान का रूप बताते हुए उनकाे धन्यवाद दिया। वही डॉक्टर चितरंजन सिंह ने पूरी घटना सुनकर बेहद खेद जताया और कहा कि अलीगढ़ मैं यह बहुत गलत हो रहा है कि रास्ते में ही मरीज को रोककर उसका समय प्राप्त करके लोभ लालच देकर खिलवाड़ किया जा रहा है। और कारणवश सही समय पर सही अस्पताल एवं सही इलाज ना मिलने से मरीज की मृत्यु भी हो रही है अलीगढ़ वासियों के साथ धोखा किया जा रहा है, ऐसे लोगों पर प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है।
डॉक्टर चितरंजन सिंह ने कहा कि यहां मैक्सफोर्ट अस्पताल में जितनी बेस्ट से बेस्ट सर्विस मिल सकती है उतनी कहीं भी नहीं मिल सकती, अगर बच्चे को नहीं रोका होता तो शायद दूसरे बच्चे को भी बचाया जा सकता था मेरा सभी लोगों से निवेदन है कि यह जो चीज शुरू हुई है अलीगढ़ में जबरदस्ती मरीजों को खींच कर अपने अस्पताल में ले जाना उनको प्रलोभन देना यह अलीगढ़ की जनता के लिए बहुत खराब चीज है और मैं पुलिस प्रशासन से चाहूंगा कि वह कृपया इस ओर जरूर ध्यान दें की अवांछनीय तत्व है मोटरसाइकिल लेकर रास्ते में खड़े होते हैं उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें और यह जो चीजें हुई है यह हमारे समाज के लिए बहुत खराब चीज है जो कि जबरदस्ती सिविल लाइंस के जो हॉस्पिटल है जो यहां से जबरदस्ती मरीजों को डरा के धमका के प्रलोभन देकर अपने पेशेंट को ले जाते हैं और प्रेशराइज करके ट्रीटमेंट करते हैं और बाद में उनकी बात को सुनने वाला कोई नहीं होता उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस तरह का जो व्यवहार है जिस मरीज के लिए एक-एक मिनट जान और जिंदगी जोखिम के साथ के साथ में जो चीजें चेंज होनी चाहिए वह बिल्कुल चेंज नहीं हो पाई है।
डॉक्टर चितरंजन सिंह ने मरीज के इलाज पर खर्चे को लेकर कहा कि जो भी व्यक्ति अगर यह कहता है कि मैक्सफोर्ट से कम खर्चे में इलाज उपलब्ध है तो उसकी बात पर मैं विश्वास कर ही नहीं सकता, मरीज के इलाज में अच्छा परिणाम निकाला, Maternity Care, इतना सब कुछ करना, पूरी टीम को संभालना, मेरा ख्याल है कि जो काम दिल्ली में ₹50000 में होता है वह हम यहां पर ₹5000 से ₹6000 में कर देते हैं तो इससे सस्ते में तो दुनिया में कोई चीज़ सस्ते में नहीं है जो हम अपने हॉस्पिटल में अपने मरीज का इलाज करते हैं, दिल्ली में ए टू जेड जो हो सकता है वह मैक्सफोर्ट अस्पताल की एनआईसीयू में उपलब्ध है और दिल्ली से 1/10 के रेट पर हम यहां अलीगढ़ के लिए सर्विस उपलब्ध कर रहे हैं, यह मेरा सपना था कि मैं यहां अलीगढ़ के लोगों के लिए कम से कम दर पर वर्ल्ड क्लास की सर्विस दूं जिसमें मैं कर भी रहा हूं और अगर कुछ लोग कहें कि यह महंगा है तो यह उनका भ्रम होगा या फिर मरीज को बहकाने या फिर अपनी तरफ खींचने के लिए कलाकारी का हिस्सा होगा।
06/04/2022 06:20 AM


















