Aligarh
मोहम्मद फ़ुरक़ान महापौर ने दिया बयान- अगर यह नौबत आई तो आखरी मेरे खून की बूंद होगी जो अपनी जान दे दूंगा लेकिन होने नहीं दूंगा:
अलीगढ़। अलीगढ़ मस्जिद विवाद पर महापौर ने जवाब देते हुए कहा कि वह परसों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी से मिले थे और उन्होंने महापौर मोहम्मद फुरकान को आश्वासन दिया था वह इस गंभीर मामले में एक्शन लेने जा रहे हैं इस अलीगढ़ के माहौल को बनाए रखने के लिए ऐसे अनासिर चाहे लीडर हो कितना ही बड़ा चाहे आम आदमी हो या फिर कोई सिरफिरा ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए क्योंकि वजह है मजबूती से इसलिए कह रहा हूं मौजूदा सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी भी नहीं चाहते अलीगढ़ का उत्तर प्रदेश का माहौल खराब हो, जब सरकार यह नहीं चाहती और जो लोग यह चाहते हैं उनको जेल में डालना चाहिए और तमाम हिंदू मुस्लिम मुत्माईन रहे अलीगढ़ बहुत अच्छा चलेगा और खास तौर से मुसलमानों से कहना चाहता हूं कोई घबराने की जरूरत नहीं है किसी को भी ना कोई मस्जिद किसी से छीन सकता है और ना कोई दूसरी धार्मिक जगह ना कोई मंदिर इन सकता मुसलमानों को घबराने की जरूरत नहीं है अगर यह नौबत आ गई तो आखरी मेरे खून की बूंद होगी जो अपनी जान दे दूंगा लेकिन होने नहीं दूंगा।
अलीगढ़ में इस तरह के मुद्दे उठाने की मंशा पर उन्होंने कहा कि केवल माहौल खराब करना ही ऐसे लोगों की मंशा है और अपना नाम पैदा करना है और इसके अलावा कुछ नहीं है।
शकुंतला भारती पूर्व महापौर की मौजूदगी में मुस्लिम युवक की पिटाई पर महापौर में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर किसी युवक कि कोई गलती थी तो मालूमात करना पुलिस का काम है एक्शन लेना पुलिस का काम कानून का काम से अगर किसी से भी गलती हो चाहे वह किसी भी जाति का हो गलत है तो गलत है परंतु उसे पकड़ कर मारना सड़कों पर मारना फिर थाने तो बंद हो जाएंग।
यह बिल्कुल गलत है यह बिल्कुल गलत है यह बंद होना चाहिए जिन लोगों ने यह किया उन्हें समझ जाना चाहिए यह चीज अच्छी नहीं है चाहे पूर्व मेयर हो या में हूँ जो गलत है से लोगों को जेल के अलावा कहीं और नहीं होना चाहिए मैं 3 दिन पहले कप्तान से मिला था उन्होंने कहा था कि वह एक्शन ले रहे हैं।
05/21/2022 01:26 PM