Aligarh
भाई की आंखों के सामने बहन को कमरे में बंदकर 4 लड़को ने किया गैंगरेप: गैंगरेप के बाद गला घोंट की हत्या,फांसी के फंदे पर टांगी लाश।
अलीगढ़ जिले की कोतवाली अतरौली क्षेत्र के एक गांव में एक 20 वर्षीय लड़की के भाई को तमंचे का खौफ दिखा। उसकी बहन को उसी की आंखों के सामने कमरे में बंद कर 4 लड़कों के द्वारा गैंगरेप करने के बाद चुन्नी से गला घोट कर हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटकाने की दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था। जब गैंगरेप की शिकार मृतक लड़की के माता-पिता अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ अपने मासूम बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर अपने किसी निजी काम से रिश्तेदारी नहीं घूमने के लिए गए थे। उसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले चार हवस के भूखे भेड़िए लड़के घर पर अकेली लड़की को अपने छोटे छोटे भाई बहनों के साथ घर में अकेला देख उसके घर पहुंच गए। इसके बाद घर पहुंचे चारों दरिंदे लड़की को तमंचे का खौफ दिखा जबरन खींच कर कमरे के अंदर ले गए। जहां चारों लड़कों ने कमरे के अंदर बंद कर तमंचे की नोक पर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया गया। जिस वक्त लड़की के साथ चारों लड़कों द्वारा पूरा घटनाक्रम किया जा रहा था उस दौरान कमरे के अंदर बंद उसका नाबालिक भाई लोहे के जंगले से पूरी वारदात को अपनी आंखों से देख रहा था। आरोप है कि बलात्कार के बाद जब लहूलुहान हालत में लड़की को छोड़कर जाने लगे तो लड़की ने अपने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताने की कही। जिस पर चारों दरिंदों ने लड़की के गले में पड़ी चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। 4 लड़कों के द्वारा 20 वर्षीय लड़की के साथ किए गए गैंगरेप ओर हत्या की वारदात के बाद पीड़ित परिजनों ने कोतवाली अतरौली पहुंचकर उसकी बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376D सहित हत्या की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली अतरौली क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली गैंग रेप कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। लड़की के पिता द्वारा थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसकी 20 वर्षीय मृतक बेटी के साथ हुई घटना 13 मई 2022 की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। लड़की के पिता का आरोप है कि जब दोनों पति पत्नी अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को 20 वर्षीय बेटी के साथ घर पर अकेला छोड़ कर रिश्तेदारी में गए हुए थे। उसी दिन देर रात को उसकी मृतक बेटी के पास मौजूद मोबाइल नंबर पर कोतवाली अतरौली क्षेत्र के गांव लोहागढ़ निवासी अभिमन्यु राघव पुत्र रवि राघव सहित काका उर्फ लक्ष्मण पुत्र उदय पाल सिंह के द्वारा कई फोन कॉल की गई थी। जिसके बाद देर रात करीब 3:00 बजे अभिमन्यु राघव पुत्र रवि राघव सहित और लक्ष्मण पुत्र उदय पाल सिंह सहित दो अन्य लड़कों के साथ उसकी बेटी ओर छोटे-छोटे बच्चों को अकेला देख देर रात उसके घर पहुंच गए। जिसके बाद घर पहुंचे चारों लड़कों ने अवैध तमंचा दिखाकर घर में मौजूद उसकी 20 वर्षीय लड़की को जबरन खींच कर कमरे के अंदर ले जाने लगे चीख-पुकार की आवाज सुनकर घर पर मौजूद उसका बेटा नींद से ज्यादा और अपनी बहन को चारों लड़कों के द्वारा कमरे के अंदर खींच कर ले जाने का विरोध किया। आरोप है कि जब उसके नाबालिग बेटे ने अपनी बहन तो बचाने की कोशिश की तो चारों लड़कों ने अवैध तमंचा दिखा उसको धमकी देते हुए कमरे के अंदर बंद कर दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी गई। इसके बाद घर में घुसे चारों लड़कों ने उसकी 20 वर्षीय बेटी को कमरे के अंदर बंद कर बारी-बारी से बलात्कार करते हुए घंटों तक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। लहूलुहान हालत में बेटी के साथ बलात्कार कर गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद जब चारों आरोपी वापस जाने लगे तो गैंगरेप की शिकार लड़की ने चारों लड़कों से कहा कि उनके द्वारा उसके साथ जो घटना की गई है। मैं इस घटना को अपने परिवार के लोगों को बताकर रहूंगी। आरोप है कि उसकी बेटी के इतना कहते ही उक्त चारों लड़कों ने उसकी बेटी के गले के अंदर पड़ी चुनरी से गला घोट कर निर्मम हत्या करने के बाद उसकी लाश को छत पर लटक रहे पंखे पर चुन्नी से फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। जिस वक्त चारों लड़कों के द्वारा उसकी लड़की के साथ गैंग रेप और गला घोट कर हत्या कर फांसी के फंदे पर लाश लटकाने की घटना को कमरे के अंदर बंद नाबालिक बेटा लोहे के जंगले से झांककर अपनी बहन के साथ हो रहे कृत्य और उसकी हत्या को अपनी आंखों से देख रहा था। उस दौरान चारों लोगों के डर की वजह से उसके नाबालिग बेटे ने अपना मुंह चुप रखा लेकिन आरोपियों के घर से जाने के बाद उसके बेटे ने जैसे तैसे दरवाजा खोल कर कमरे से बाहर निकला ओर पंखे के ऊपर फांसी के फंदे पर लटक रही अपनी बहन की लाश उतारने की कोशिश की लेकिन लाश नहीं उतरी जिसके बाद बहन के साथ हुई घटना के बाद अपनी बहन के लाश उतारने के लिए चीख चिल्लाने लगा ओर शोर मचाकर आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से गले में पड़ी चुन्नी को काटकर लड़की की लाश को नीचे उतारा गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घर से बाहर दोनों पति-पत्नी को वारदात के बारे में सूचना दी गई। बेटी के साथ हुई वारदात की सूचना मिलते ही दोनों पति-पत्नी करीब 12:00 बजे घर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया तो वहीं परिजनों ने लड़की के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। आरोप है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटना के वक्त घर में मौजूद उसके नाबालिग बेटे के बयान दर्ज किए गए बयान दर्ज करने के दौरान अपनी बहन के साथ हुई घटना के उसका भाई सदमे में था। डर और सदमे की वजह से पुलिस को वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाया जिसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित में दी गई तहरीर में चारों लड़कों का आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेटी की इसलिए हत्या की गई की चारों लड़कों द्वारा उसकी बेटी के साथ किए गए इस कृत्य को वह अपनी जुबान से न बता सके। जिसके चलते चारों ने उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर 2 नामजद लड़कों सहित एक अन्य लड़के के खिलाफ धारा 376D,302 सहित अन्य धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दो नामजद सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
05/20/2022 01:56 PM


















