Aligarh
अवन्तीबाई जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में चित्रकला प्रदर्शनी: कोई भी वैज्ञानिक अभियन्त्र कला की मूलभावना का स्थान नहीं ले सकता है- महेश चन्द्र राजपूत
अलीगढ़, 10 मई। आईटीआई क्षेत्रान्तर्गत अवन्तीबाई जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में प्रबन्धक जेपी सिंह के निर्देशन में चित्रकला प्रदर्शनी का समापन संरक्षक महेश चन्द्र राजपूत की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर महेश चन्द्र राजपूत ने कहा कि वैज्ञानिक अभियन्त्र चित्रकला की मूलभावना का स्थान नहीं ले सकता है। सभी बाल कलाकारों ने बहुत ही खूबसूरती से चित्रकारी करके अपनी प्रतिभा से समाज को नई सोच के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसे क्रियाकलापों में बच्चों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग हेतु अभिभावकों को प्रोत्साहन देना चाहिए। इस प्रदर्शनी में बाल कलाकारों ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी हुई अनेक समस्याओं को अपनी तूलिका के माध्यम से अभिव्यक्त किया। चित्रकला प्रदर्शनी में दर्शकों का ताँता लगा रहा।प्रबन्धक जेपीसिंह ने कहा कि बाल कलाकारों द्वारा अपनी कलाकृतियों, मॉडल व हस्तशिल्प के माध्यम से प्रतिभाग करने से व्यक्तित्व का परिमार्जन होता है। मानवीय मूल्यों के संवर्धन एवं सकारात्मक अभिव्यक्ति की आत्मा है चित्रकला। स्वतन्त्र विषय वस्तु कलाकार को कलाकृतियों में स्वच्छन्द विचारों की अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहन करती है।चित्रकला प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बालकों की अंतर्निहित क्षमताओं एवं प्रतिभाओं का परिमार्जन करना है। रुद्रांश शर्मा का सौर मण्डल, अंजली सारस्वत की सीनरी,आयुष कुमार का गुलाब, प्राकृतिक दृश्य,प्रदीप कुमार का नशा,आर्यन कुमार का हृदय, प्राकृतिक सौन्दर्य बोध,खेमसिह, सौरभ गिरि का ज्वालामुखी,नवरतन का वर्किंग मॉडल सुरक्षात्मक सड़क, प्रदीप कुमार का वन्यजीव जन्तु संरक्षण,खेम सिंह का श्रीकृष्ण, प्राकृतिक दृथ्य, राष्ट्रीय महापुरुष, शैलेन्द्र गौतम की अब्दुल कलाम की चित्रकारी सराही गयी। जूली सारस्वत मानव पाचन तन्त्र, सौर मण्डल, दीपक कुशवाहा, शैलेन्द्र गौतम जलचक्र,कु०लक्ष्मी श्रीकृष्णा आनन्द कुमार,विक्रम सिंह,जेपी सिंह,मानसी राजपूत,हर्ष वर्धन राजपूत,मधु,मानेन्द्र कुमार,अर्चना पिंकी,नीतू, यशोदा आदि की कलाकृतियाँ तीनों दिन आकर्षण का मुख्य बिन्दु रहीं। पेंटिंग ऑयल, मॉम, वाटर कलर, स्कैच कलर, पैंसिल सैड, कोलाज, वासिंग पेंटिंग बनाकर बाल कलाकारों ने अपनी तूलिका के माध्यम से समाज को आयना दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक महेश चन्द्र राजपूत, प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी, प्रधानाचार्य मानेन्द्र कुमार, कृष्णा राजपूत, नीतू, रजनी, आशू शिखा, सौरभ,दीपक,खेमसिंह,अमन,मुकुल,नवरतन,प्रशान्त,शुभकुमार,अनुज कुमार आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।
05/10/2022 11:35 AM