Bhopal
गौरैया और प्रकृति के संरक्षण को लेकर वन विहार में हुआ जागरूकता कार्यक्रम:
भोपाल ।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वन विहार में 20 मार्च को जन जागरूकता कार्यक्रम को आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्य प्रदेश स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड "वन विहार नेशनल पार्क एंड ज़ू" भोपाल एवं भोपाल बर्ड्स Ecs के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अतुल श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं सदस्य सचिव जैव विविधता बोर्ड उपस्थित रहे। इस अभियान में VNS नेचर सेवियर, ईको क्लब शासकीय नवीन विद्यालय एवं शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लगभग 122 छात्र-छात्राओं एवं सहयोगी कर्मचारियों ने भाग लिया। संचालक वन विहार एच.सी. गुप्ता एवं उपसंचालक ए.के. जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया। सभी प्रतिभागियों को पक्षी अवलोकन डॉ सुदेश बाघमारे, ए.के. खरे, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त प्रतिभागियों को बर्डस फीडर प्रदाय किए गए। गौरैया पर आधारित स्पॉट क्विज, चित्रकला एवं कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। अंत में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान जैवविविधता बोर्ड की सहायक सदस्य सचिव डॉ.एलिजा वेथ एवं वन विहार के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
03/21/2022 03:17 AM