Aligarh
ऊर्जा विभाग के अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं द्वारा दूसरे दिन उच्च ऊर्जा प्रबंधन का ध्यानाकर्षण किया:
अलीगढ़। हरदुआगंज परियोजना के मुख्य द्वार पर अभियन्ताओं एवं जूनियर इंजीनियरों द्वारा भ्रष्टाचार एवं भय का वातावरण के विरोध में चलाये जा रहे शान्तिपूर्ण ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के तहत परियोजना के मुख्य द्वार पर आज दूसरे दिन दिनांक 16 मार्च 2022 को विरोध सभा कर प्रदर्शन किया।
उoप्रo के ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन द्वारा ई0आर0पी0 खरीद एवं कोयले का समय से भुगतान न किये जाने के कारण रूo 20/- प्रति यूनिट तक बिजली खरीद के मामले में प्रेस में जारी किये गये बयान को पूरी तरह असत्य बताते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने पुनः यह आरोप दोहराया है कि ईoआरoपीo प्रणाली खरीद एवं बिजली क्रय करने में उच्च स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है जिस पर पर्दा डालने के लिए प्रबन्धन कर्मचारी संगठनों के शान्तिपूर्ण ध्यानाकर्षण आन्दोलन को एस्मा लगाकर अलोकतांत्रिक ढंग से दमन करने की कोशिश कर रहा है।विगत वर्ष माह सितम्बर-अक्टूबर में विद्युत उत्पादन निगम के ताप बिजली घरों में कोयले संकट का मुख्य कारण कोयले खरीद का समय से भुगतान न कर पाना है जिसके लिए शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन सीधे जिम्मेदार है।
उल्लेखनीय है कि उप्र राoविoउoनिoलिo लगातार मुनाफा देने वाली विद्युत उत्पादन कम्पनी है एवं प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली देने वाली कम्पनी है ऐसे में शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा उनिलि को कोयले के भुगतान की अदायगी समय न कर मंहगी बिजली रू0 20/- प्रति यूनिट एनर्जी एक्सचेंज से खरीदा जाना शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन की विफलता एवं भ्रष्टाचार भी है। ऊर्जा विभाग के तीन भागों में विघटन के समय लिखित समझौते के तहत कर्मचारियों की सेवा शर्तों से छेड़छाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा I
विरोध सभा में अभिषेक चौहान,राजू सिंह, विपिन कुमार, दुर्ग पाल सिंह संदीप कुमार मनोज कुमार सत्येंद्र कुमार सुशील कुमार सौरभ कुमार श्रीवास्तव दुष्यंत कुमार प्रिंस गुप्ता सचिन अतुल कुमार आनंद प्रताप तस्लीम आरिफ खान अवनीश कुमार अरविंद कुमार विवेक कुमार संजय गुप्ता पवन कुमार सहित विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।
03/17/2022 05:41 PM