Bhopal
राज्य सायबर सेल द्वारा भोपाल जिले में सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु प्रशिक्षण दिया गया: प्रशिक्षण में 53 अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया ।
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
दिनांक- 15/मार्च/2022 - श्रीमान पुलिस आयुक्त भोपाल के दिशा निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल के विभिन्न थानों के प्रधान आरक्षक से सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों को 3 दिवसीय सायबर संबंधी प्रषिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण राज्य सायबर सेल भोपाल द्वारा भोपाल जिले में सायबर अपराधों की रोकथाम एवं सायबर संबंधी अपराधियों को पकडने हेतु प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में कुल 53 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण दिनांक 17.03.2022 तक चलेगा। जिसमे प्रशिक्षण के साथ साथ व्यवहारिक रूप से कार्य संपादन भी कराया जायेगा।
03/16/2022 07:29 AM