Aligarh
तालीम के चिराग से लिखी जासकती है कामयाबी की इबारत: रियाज़ कॉलोनी में खुला "अलीगढ़ इंग्लिश स्कूल"।
अलीगढ़। तालीम के चिराग के आगे अलादीन का चिराग भी फीका दिखाई देता है बताया जाता है तालीम वह दरिया है जो समंदर से भी ज्यादा बड़ा होता है तालीम के जरिए लोग अपने आप को दुनिया के हुक्मरानों में सबसे अलग जाहिर करने का जज्बा पैदा कर सकते हैं तालीम ही एक ऐसा रास्ता है जो हर शख्स को कामयाबी की राह दिखाता है दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ का है जहां अलीगढ़ इंग्लिश स्कूल ( रियाज कालोनी बरौली बायपास रोड , अलीगढ़ ,का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें अलीगढ़ शहर के अधिकारी गण तथा प्रोफेसर अतिथि रहे । समारोह में मुख्य अतिथि श्री प्रशांत कुमार पीसीएस डीआईओएस , सम्मानित अतिथि श्री श्याम जीतशाही पीसीएस , सम्मानित अतिथि श्री ज्ञाननेद्र कुमार एफ ओ बी एस ए , विशिष्ट अतिथि श्री मोहम्मद तारिक बी सी ओ , शामिल थे । उद्घाटन समारोह दोपहर १२ बजे शुरू हुआ । स्कूल संरक्षक प्रोफेसर सूफियान बेग प्रिंसिपल ज़ाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कॉलेज एंड टेक्नोलॉजी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ द्वारा फीता काट कर स्कूल का शुभ आरम्भ हुआ।
समारोह में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । यह सभी बच्चे स्कूल के प्रथम सत्र के थे । स्कूल का आरम्भ 20 सितंबर 2021 को हुआ था , परन्तु कोविड काल के कारण इसका औपचारिक उदघाटन आज सम्पन हुआ । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए । सभी ने स्कूल के उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएँ दी तथा छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा भी की । स्कूल के संस्थापक डॉ . शाहिद अली खान ने सभी अतिथि गण एवं वहाँ उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन किया तथा अपने स्कूल के विजन और मिशन के बारे में बताया । डॉ . खान ने कहा हमारा उद्देश सभी वर्ग को उच्च शिक्षा के साथ आध्यात्मिक शिक्षा देना भी है । समाज के वंचित वर्ग को मुफ्त शिक्षा देना भी है । स्कूल की शैक्षणिक प्रमुख श्रीमती हिना कौसर ने स्कूल के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने ने कहा हमारा उदेश केबल किताबी ज्ञान देना नहीं है अपितु उनको आध्यात्मिक एव नैतिक मूल्यों का महत्व बताना भी है , जिससे वे अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन करने योग्य बन सकें । वे केवल • किताबी ज्ञान पर ना रहें , सभी का आदर सम्मान भी करें और अपने » देश का नाम रोशन करें । उन्होंने स्कूल में बच्चों को दी जारही सभी सुविधाओं जैसे पुस्तकालय , क्रियाकलाप कक्ष , कंप्यूटर लैब आदि का भी उल्लेख किया । समारोह का समापन श्रीआसिक अली खान ( PCS ) के धन्यवाद प्रस्ताव द्वारा हुआ ।
03/14/2022 04:31 PM


















