Aligarh
10 माह बाद कब्र से निकाला सऊदी अरब में मरने वाले शख्स का शव:
अलीगढ़।
मेरी कब्र को खोदकर, क्या ढूंढ रहे हो तुम
तुम्हारे फरेब और रेख़्ता, मैं अपने साथ ले गया हूँ.. ।।
अलीगढ़ के रहने बाले तमकीन अहमद की 10 महीने पहले सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस घटना के बाद उसके शव को वापस भारत लाकर अलीगढ़ (Aligarh) में दफना दिया गया था. तमकीन के शव को थाना बन्नादेवी इलाके के नुमाइश ग्राउंड में मौजूद चांदमारी कब्रिस्तान में दफनाया गया था. आज 10 महीने बाद उसके शव को कब्रिस्तान (Gravayard) से बाहर निकाला गया है. दरअसल कोर्ट ने ये आदेश परिवार की शिकायत के बाद दिया था. खबर के मुताबिक मृतक के परिवार ने तमकीन की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था. अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के लोको कॉलोनी में रहने वाले तमकीन अहमद सऊदी अरब में अपनी पत्नी के साथ नौकरी करते थे।
अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और संदिग्ध परिस्थितियों में तमकीन की सऊदी अरब में ही मौत (Suspicious Death) हो गई. जिसके बाद वहां के प्रशासन नेउनकी पत्नी को अलीगढ़ में कुछ फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए भेज दिया गया. फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद तमकीन के शव को अलीगढ़ लाया गया, जहां मुस्लिम परंपराओं से उनके शव को दफना दिया गया था, कुछ दिन बाद मृतक के परिजनों ने उनकी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन थान में केस दर्ज कराया था. 10 महीने बाद अब हाईकोर्ट (High Court) की अनुमति मिलने पर आज एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार की उपस्थिति में तमकीन के शव को कब्र से बाहर निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है।
10 महीने बाद कब्र से निकाला गया शव
एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के लोको कॉलोनी की रहने वली शाहिता परवीन ने शिकायत की थी कि उनके बेटे के शव का कोरोना की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हुआ था. उनके बेटे तमकीन अहमद की मौत 15 अप्रैल 2021 को सऊदी अरब में हो गई थी. 31 मई 2021 को उनके शव को अलीगढ़ लाकर 1 जून 2021 को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था. मृतक की मां ने शिकायत की थी कि उन्होंने इस मामले में कई स्तर पर शिकायत की. उन्होंने हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की थी. कोर्ट ने आदेश दिया था कि मजिस्ट्रेट 176 सीआरपीसी का संज्ञान लेकर शव को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवा सकते हैं।
पोस्टमार्टम से पता चलेगी मौत की वजह
कोर्ट के आदेश के बाद मामले पर एसीएम ने संयुक्त निदेशक से राय ली. संयुक्त निदेशक ने उन्हें बताया कि 176 सीआरपीसी के तहत बॉडी को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करा कर मौत क सही कारण पता किया जा सकता है. जिसके बाद आज मृतक के शव को कब्र से बाहर निकाला जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी. ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तमकीन की मौत कैसे हुई थी ।
सौ० टीवी9 भारतवर्ष
02/18/2022 05:51 AM


















