Bhopal
चचेरे भाई ने बहन के साथ किया बलात्कार मध्य प्रदेश के धार जिले की घटना:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
भाई बहन का रिश्ता काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने भाई बहन के रिश्ते को नापाक कर दिया है। मध्यप्रदेश में एक भाई ने अपनी चचेरी बहन के साथ बलात्कार किया है। जिस लड़की का बलात्कार हुआ है उसका उम्र 10 साल है। बलात्कारी का उम्र 19 साल है। घटना के अंजाम देने के बाद लड़के के मां बाप ने मिलकर इस घटना को छुपा लिया।
लड़की के पिता और ताऊ ने कहा कि खेलते समय लड़की को सरिया से चोट लग गई और यह कह कर लड़की का इलाज पास के अस्पताल में करवाया। जैसे ही इस घटना का जानकारी लड़की के मां को भी लड़की के मां ने पुलिस में रिपोर्ट कर दिया।
आपको बता दें कि आरोपी के पिता और लड़की के पापा ने मिलकर इस घटना को छुपाने का पूरा प्रयास किया था।बच्ची की मां से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची मंगलवार को किराना दुकान से सामान लेने गई थी।
रास्ते में उसके ताऊ का घर पड़ता है तो बच्ची वहां टीवी देखने चली गई, जब वो दोपहर को वापस आई तो उसके कपड़ों में खून के दाग थे। मां के पूछने पर बच्ची ने अपने ताऊ के लड़के पर गलत काम करने का आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने अपने पति को घटना के बारे में बताया, लेकिन घर का मामला होने के चलते बात दबा दी गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की के पिता के साथ लड़की के ताऊ और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।लड़की की मां ने कहा है कि आरोपी के साथ लड़की के पिता और उसके ताऊ को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
02/17/2022 04:06 PM