Bhopal
स्वच्छता संकल्प माह के तहत नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचते पाए जाने पर की गयी चलानी कार्यवाही:
उमरिया। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
मध्य प्रदेश शासन द्वारा माह फरवरी को स्वच्छता संकल्प माह मनाने के निर्णय के फलस्वरूप प्रतिदिन स्वच्छता से जुडी गतिविधि उमरिया नगर में संचालित की जा रही है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस. के गढ़ पाले एवं तहसीलदार दिलीप मरावी के नेतृत्व में संजय मार्केट एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बेचते पाए जाने वालों पर चलानी कार्यवाही की गयी जिसमे 25 किलो प्रतिबंधित पोलिथीन को जप्त कर जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में नगर पालिका अधिकारी नारायण दुबे , प्रदीप द्विवेदी , विनोद सोनी महेश निशांत आदि शामिल रहे ।
02/02/2022 10:43 AM