Bhopal
भाजपा नेत्री की गौशाला में गायों की मौत ,कई मृत गायें कुएं में मिली, कई कंकाल मैदान में मिले।:
भोपाल।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
भोपाल में रविवार को कई गायों की मौत की खबर से सनसनी फैल गई। ये मौतें बैरसिया में भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य की गौशाला में हुईं। रविवार को गौशाला के कुएं से 20 गायों के शव मिले।75 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में बिखरे मिले। रविवार से एक दिन पहले भी इस गौशाला की 8 गायों की मौत हुई थी। इस मामले में गायों की मौत की जानकारी जैसे-जैसे लोगों को लगती गई, वो मौके पर जमा होते गए। देखते ही देखते यहां भीड़ लग गई। लोग गायों की ये हालत देख भड़क गए। इसके बाद उन्होंने गौशाला संचालिका निर्मला देवी की शिकायत की और उस पर मामला दर्ज हो गया। प्रशासन ने आनन-फानन में आरोपी महिला से गौशाला का संचालन छीनकर अपने हाथ में ले लिया। इस दौरान लोगों का विरोध और तनाव फैलते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अविनाश लवानिया और कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर उनका गुस्सा शांत किया।
बैरसिया भोपाल जिले में कई वर्षों से भाजपा नेता श्रीमती निर्मला देवी द्वारा संचालित गौ शाला में गाय की हड्डी व चमड़े का व्यापार चला हुआ था।
भोपाल के बैरसिया में एक भाजपा नेत्री निर्मला देवी द्वारा 18 साल से ज्यादा समय से गौशाला का संचालन किया जा रहा हैं।
02/01/2022 06:08 AM