Aligarh
कृष्णांजलि नाट्शाला में एक शाम नीरज शहरयार के नाम कार्यक्रम का आयोजन:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्शाला में एक शाम नीरज शहरयार के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गुलजार अहमद ने कहा कि अलीगढ़ की दो हस्तियां नीरज और शहरयार में हिन्दी और उर्दू पूरे देश में जो सेवा कि है उसको भुलाया नहीं जा सकता और अलीगढ़ का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया। गुलजार अहमद ने कहा- कि ये प्रोग्राम शहरयार साहब कि मृत्यु के बाद 2013 से लगाता किया जा रहा हैं। जिसमें नीरज जी हमेशा से अध्यक्षता करते रहे हैं और नीरज जी कहते थे कि जब तक मैं जिन्दा हूँ शहरयार के प्रोग्राम में आता रहूंगा। उनकी शहरयार साहब से ये मोहब्बत देखकर हमने उनकी मृत्यु के बाद इस प्रोग्राम का नाम एक शाम नीरज शहरयार के नाम से कर दिया ताकि दोनों को साथ-साथ याद किया जाता रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलीगढ़ मेयर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि ये दोनों अलीगढ़ की गंगी जमनी तहज़ीब की एक बड़ी मिसाल थी। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि नीरज और शहरयार उर्दू और हिन्दी की एक हमशक्ल है। ए0एम0यू0 के जॉनी फास्टर ने अपनी नज़म ‘‘ऐ अलीगढ़ को लोगों जहां को बतादो’’ गाया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज गया।
वहीं अलीगढ़ के पूर्व छात्र अध्यक्ष फैज़ुल हसन ने शहरयार को भारत रत्न देने की मांग उठायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्म श्री हकीम जिल्लुरहमान ने की। जिसका संचालन उवैस जमाल ने किया। कार्यक्रम में अनीस अहमद, शाहनावाज अहमद, मो0 वाहिद, मो0 शाहअब्दुल्ला, शाकिर अंसारी, मो0 शाहिद दिलसाद अहमद, राम सिंह यादव, मो0 असरफ, मुजाहिद कादरी, शमसाद अहमद, नसीम शाहिद, डॉ0 नूरैन, डा0 नज़म, मो0 रेहान, मो0 शहरोज, मो0 कासिफ, कायनात जमाल, मंमनून अख्तर, अस्फाह खान, और शाहअब्दुल्ला ने नीरज और शहरयार के शेर पेश किये।
01/02/2022 06:36 PM