Aligarh
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे अलीगढ़, कहा- यूएपीए कानून बन गया जिसमें समाजवादी पार्टी ने साथ दिया: कासगंज की घटना का किया ज़िक्र, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
अलीगढ़। 2022 के चुनाव में जहां अन्य पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती ऐसे में ओवैसी की पार्टी ए आई एम आई एम भी तेजी से तैयारियों में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाश रहे ए आई एम आई एम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी आज अलीगढ़ में पहुंचे। उन्होंने अलीगढ़ के महेशपुर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। ओवैसी की सभा करने को कल देर रात अनुमति मिली थी।
ओवैसी ने आते ही यूपी सरकार पर कमेंट करते हुए कहा कि जालिम नहीं चाहते कि आज जलसा हो लेकिन हम कामयाब हुए हैं। जब तक मुसलमान अपनी सियासी लीडरशिप नहीं बनाएंगे तब तक कुछ नहीं हो सकता। आंध्र प्रदेश में मजलिस ने मेडिकल कॉलेज स्कूल अस्पताल बनाए। वहां सबसे कम पैसों में डिलीवरी होती है कोविड में भी बहुत ज्यादा लोगों की सहायता की। हमने सीएए के विरुद्ध तेलंगाना विधानसभा में प्रस्ताव पास कराया।
यूपी क्या में देश के हर हिस्से में जाऊंगा जब तक जिंदा रहूंगा। आखिर यूपी में मुसलमान कमजोर क्यों है आप की सियासी कयादत नहीं है इसलिए यह सब आपके साथ होता है। चौधरी चरण सिंह ने जाटों के लिए मुलायम सिंह ने यादवों के लिए मायावती ने जाटवों के लिए जो लीडरशिप बनाई है ऐसी ही लीडरशिप बनिये। जब यह लोग अपने समाज की पार्टी बना सकते हैं तो हम मुसलमान क्यों नहीं बना सकते।
हमने 75 साल इंतजार किया। आपने अपने वोटों का इस्तेमाल किया। आपसे कभी वादा नहीं किया गया कि मस्जिदों की हिफाजत की जाएगी। मुसलमानों को बचाया जाएगा। जिसको आपने अपना नेता बनाया उसने आपके लिए क्या किया। ईमान को बेचने की नहीं ईमान को मजबूत करने की जरूरत है। संघ ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच बनाया। आरएसएस से पूछना चाहता हूं कि वह कसम खाकर बताएं जो खाते हैं संघ के लोग मुल्क से हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। आर एस एस ने कहा था कि हम अंबेडकर के कानून को नहीं मानते 1980 के जमाने से सावरकर की किताब को लेकर हिंदू शब्द बढ़ाया गया। मुसलमानों को लेकर सावरकर ने कहा था कि यह लोग भारत को अपना देश नहीं मानते हैं। जब हम यह बात करते हैं तो हम पर इल्जाम की बौछार हो जाती है। 2014 में नरेंद्र मोदी ने हिंदू नेशनलिज्म की बात की थी।
वही ओवैसी ने कंगना रानाउत को लेकर कहा कि एक मोहतरमा कहती है कि देश को आजादी 2014 में मिली थी यह बात क्यों मुसलमान कहता तो अभी तत्काल यूएपीए लगा दिया जाता। पुलिस ले जाकर पैर पर गोली मार देती। वह क्वीन है आप किंग है। पाकिस्तान के मैच को लेकर अगर किसी ने कुछ लिख दिया तो बाबा ने कहा की मुकदमा लिख दिया जाएगा। देश द्रोह सिर्फ मुसलमानों के लिए है यह सब कुछ संविधान के खिलाफ है। अमित शाह को मुसलमानों का नाम लिए बिना नींद नहीं आती। जिन्ना के बारे में क्या बोलना है हमारा कोई ताल्लुक नहीं है लेकिन यह लोग जिन्ना को ज्यादा जानते हैं।
कासगंज घटना में पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए उनको जेल भेजना चाहिए। लेकिन मरने वाला मुसलमान है इसलिए कुछ नहीं होगा। 2:30 बजे मृत्यु हुई और 4:00 बजे उल्टा अल्ताफ के खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया। किसने मारा उसमें लिख दिया गया ना मालूम। ऐसी सरकार चला रहे हैं बाबा। बाप से लिखवा लिया कि मैं खुश हूं जैसे योगी मोदी से लोग खुश हैं। लोग मुझसे कहते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी तुम लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हो। मैं भारत के संविधान में जो लोकतंत्र है उसे मानता हूं।
मुसलमानों की वोट की कोई कीमत नहीं है। कीमत होती तो अमित शाह ऐसी भाषा नहीं उपयोग करते। मस्जिदों की हिफाजत होती। आजम खान बाहर होते। इसलिए अपनी कयादत को मजबूत करो। लोग आरोप लगाते हैं कि ए आई एम आई एम वोट काटते हैं। 75 फीसदी मुसलमान ने 2019 में सपा बसपा को वोट दिया फिर भाजपा कैसे जीते। हमारे जिन्नात नहीं आए। जीते सिर्फ 15, हम खड़े होते हैं तो वह कहते हैं कि एक दीवाना आया है हैदराबाद से। यह सही होते तो हम हैदराबाद से नहीं आते यूपी। आप लोग ए आई एम आई एम को वोट देना शुरु कर दोगे तो इन लोगों की बुनियाद हिला देंगे। उन्होंने हमारी उम्मीदों को हमारे नौजवानों को बर्बाद किया है।
कांग्रेस के एक नेता अमेठी से लड़े हार गए वायनाड से जीते जहां पर 30 फ़ीसदी मुसलमान हैं। कांग्रेस सपा का यही हाल है चौधरी बने हुए हैं। यूएपीए कानून बन गया जिसमें समाजवादी पार्टी ने साथ दिया। हम चाहते हैं कि यूपी में आप की सियासी ताकत बने जब तक जिंदा रहूंगा आता रहूंगा।
11/14/2021 12:53 PM


















