Aligarh
खाटू श्याम बाबा की दूसरी वार्षिक आराधना महोत्सव गिलहराज मंदिर पर मनाई गई:
अलीगढ। मीडिया प्रभारी राज सक्सेना ने बताया कि आज रविवार को गिलहराज मंदिर पर खाटू श्याम बाबा की दूसरी वार्षिक आराधना महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
सर्वप्रथम महंत योगी कौशल नाथ जी ने खाटू श्याम बाबा का भोग लगाकर एव पूजन कर बाबा की भजन संध्या शुरू करवाई
सभी भक्तों के सहयोग से रविवार को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का दूसरा वार्षिक आराधना महोत्सव पर *छप्पन भोग एव भजन संध्या* का आयोजन भी किया गया।
गायक अघोर स्वामी अरविंद जी एव गाजियाबाद से आये संजीव गोस्वामी ने ने प्रभु खाटू श्याम के मधुर ,भक्ति गीत, भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और नृत्य करने पर मजबूर हो गए।
गायिका आशा शर्मा एव शिवानी आगरा ने बाबा का गुणगान किया गया। उन्होंने बताया कि श्याम प्रभु खाटू वाले की ज्योत का सभी ने आराधना की और लंबी श्रद्धालुओं की कतार के साथ प्रभु खाटू श्याम के आगे माथा टेक दर्शन किए ।
तत्पश्चात अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया
भजन संध्या में पंडित विमल वेदपाठी लोकेश गोयल, रवि गोस्वामी, दीपक ब्रजवासी, अनिल अवस्थी,प्रशांत समाधिया,पंडित कृष्णा आदि भक्तगण मौजूद रहे।
10/10/2021 04:32 PM