Aligarh
श्री अग्रवाल युवा संगठन ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/अग्रवाल युवा संगठन द्वारा रविवार को महाराजा अग्रसेन जी की 5145 वीं जयंती के उपलक्ष में ज्ञान गेस्ट हाउस , सासनी गेट पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमरीश गर्ग जी (लक्ष्मी मेटल) एवं श्री तरुण अग्रवाल जी (तरुण आई केयर) द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
संस्था के अध्यक्ष साए विकास अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर फोर्टिस अस्पताल , नोएडा के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में लगाया गया है जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षदीप सिंघल , हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अंकुर गुप्ता एवं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अधिशीष कौल की अहम भूमिका रही ।
संस्था के महामंत्री नवीन अग्रवाल (जलेसर) ने बताया कि संस्था द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर में अलीगढ़ के वरिष्ठ डॉक्टर अंकुर सिंघल जी द्वारा लोगों की नेत्र जांच की गई तथा डॉक्टर के परामर्श अनुसार लगभग 40 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन संस्था द्वारा कराया जाना सुनिश्चित किया गया । संस्था द्वारा लगाए गये शिविर मे मरीजों को दवाइयो एवं नजर चश्मा का वितरण निशुल्क किया गया । कार्यक्रम के संयोजक शौर्य अग्रवाल (मित्र मंडल) रहे ।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता (स्वास्तिक) , जयंती संयोजक निकुंज अग्रवाल , उपमंत्री अंकित अग्रवाल (टायर) मीडिया प्रभारी (एड.) प्रशांत अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल , सीए निगम अग्रवाल , डॉ. प्रतीक अग्रवाल , प्रांजुल गर्ग (गार्गो) , ऋषभ गर्ग (सरिया) , दुर्गेश अग्रवाल , आशीष अग्रवाल (कोठी) एवं नितेश अग्रवाल , भव्य अग्रवाल , सीए प्रखर गर्ग ,अभिनव अग्रवाल , प्रशांत गर्ग , आकाश अग्रवाल , मोहित अग्रवाल , पीयूष तायल , विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।
10/10/2021 03:19 PM