Aligarh
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के नियमानुसार कार्य (work to rule) एवं अनिश्चितकालीन क्रमिक उपवास आंदोलन आज 9वें दिन भी शक्ति भवन मुख्यालय लखनऊ पर जारी रहा।
संगठन के केन्द्रीय महासचिव इं जय प्रकाश ने बताया कि प्रदेश के सभी अवर अभियंता / प्रोन्नत अभियन्ता विभागीय मोबाइल फोन / लैपटॉप न होने के कारण *आज से निजी मोबाइल फोन/ लैपटॉप से कार्य नहीं करेंगे तथा किसी भी प्रकार का ऑनलाइन कार्य जैसे झटपट ,ERP , इत्यादि कार्यों से विरत रहेंगे* "संसाधन नहीं तो कार्य नहीं" के सिद्धांत पर यह निर्णय लिया गया है कि ऊर्जा प्रबंधन द्वारा वादा-खिलाफी और बार बार बनी सहमतियों के बावजूद भी सकारात्मक परिणाम न आने के कारण ऊर्जा विभाग की छवि धूमिल हो रही हैl
जूनियर इन्जीनियरो एवं प्रोन्नत अभियन्ताओ का राजधानी मुख्यालय शक्ति भवन लखनऊ आज 9वें दिन भी क्रमिक उपवास अनशन रहा जारी: आज से संगठन का अनिश्चित कालीन सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के नियमानुसार कार्य (work to rule) एवं अनिश्चितकालीन क्रमिक उपवास आंदोलन आज 9वें दिन भी शक्ति भवन मुख्यालय लखनऊ पर जारी रहा।
क्रमिक उपवास सभा को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष इं0 जी वी पटेल ने कहा कि कोरोना काल मे जहाँ निजी क्षेत्र के समस्त सेवा संस्थान बन्द थे वही सार्वजनिक क्षेत्र आवश्यक सेवा विभाग जैसे स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के साथ साथ विद्युत विभाग ने कोरोना वारियर्स की तरह कार्य किया किन्तु आज विद्युत कार्मिको विशेषकर अवर अभियन्ता संवर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है।जिसके कारण संगठन आन्दोलन हेतु विवश है।
संगठन के केन्द्रीय महासचिव इं जय प्रकाश ने बताया कि प्रदेश के सभी अवर अभियंता / प्रोन्नत अभियन्ता विभागीय मोबाइल फोन / लैपटॉप न होने के कारण *आज से निजी मोबाइल फोन/ लैपटॉप से कार्य नहीं करेंगे तथा किसी भी प्रकार का ऑनलाइन कार्य जैसे झटपट ,ERP , इत्यादि कार्यों से विरत रहेंगे* "संसाधन नहीं तो कार्य नहीं" के सिद्धांत पर यह निर्णय लिया गया है कि ऊर्जा प्रबंधन द्वारा वादा-खिलाफी और बार बार बनी सहमतियों के बावजूद भी सकारात्मक परिणाम न आने के कारण ऊर्जा विभाग की छवि धूमिल हो रही हैl
*ऊर्जा प्रबन्धन दिनांक 07-10-2021 की वार्ता मे बनी सहमतियो एवं संगठन के पक्ष को शामिल किये बिना एकपक्षीय तरीके से 08अक्तूबर 2021 को एक कार्य वृत्त को जारी कर प्रदेश भर संगठन के सदस्यो मे एक भ्रम की स्थिति उत्पन्न किये जाने एवं संगठन के आन्दोलन को कमजोर किये जाने का प्रयास अत्यंत चिन्तनीय है,* इससे ऊर्जा उद्योग मे प्रबन्धन एवं सेवा संघो के मध्य आपसी विश्वास को कमजोर करने को बल दिये जाना दर्शाता है।
उन्होने यह भी कहा कि उपरोक्त कारणो से प्रदेश के कोने कोने मे कार्यरत समस्त जूनियर इन्जीनियर्स एवं प्रोन्नत अभियन्ताओ मे व्यापक रोष व्याप्त होने से संघर्ष तीव्रता की ओर बढ़ चला है,
अतएव ऊर्जा प्रबन्धन से अपील करते हुये कहा कि शिखर प्रबन्धन को सेवा संघो एवं कार्मिको से बेहतर संवाद स्थापित कर आपसी भरोसे को बनाये रखते हे निगम मे व्याप्त औद्यौगिक शान्ति की बहाली किये जाने का पहल करना चाहिये।
साथ ही साथ संगठन शाखा हरदुआगंज पर लखनऊ मुख्यालय पर जारी क्रमिक उपवास के समर्थन में समस्त संगठन सदस्यों द्वारा सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक नियमानुसार कार्य कर शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक 1 घंटे का मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने अवगत कराया आज स्थिति यह है कि प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली देने वाले विद्युत उत्पादन निगम का उत्पादन कोयले के कमी के कारण घटाना पड़ा है, कोयले के बकाया भुगतान को लेकर जूनियर इंजीनियर संगठन लगातार प्रबंधन को आगाह करता रहा है।
हरदुआगंज परियोजना से प्रमुख रूप से सुखविंदर सिंह, राजूसिंह,आरoएसoयादव, प्रेम कुमार सत्येंद्र कुमार रविंद कुमार,दुर्ग पाल सिंह, रविंद्र पाल, संदीप यादव, चरणदास, बीवी भारद्वाज सत्य मित्र यादव, अर्जुन यादव, मयंक तिवारी, मनोज सुमन,सुनील कुमार, विनोद कुमार अनुज कुमार,अवनीश दुबे,अवनीश कुमार,राम मूरत शिव शंकर सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
10/09/2021 07:01 PM