Aligarh
रिया ,चाहत इग्लासिया एव राहुल सिंह रहे अलीगढ़ टैलेंट 2021 ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में विजयी:
अलीगढ़ हेल्पलाइन द्वारा आयोजित ऑनलाइन अलीगढ़ टैलेंट 2021 प्रतियोगिता में नृत्य एव गायन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया,
आयोजक राज सक्सेना ने बताया की अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था द्वारा अगस्त माह में एक ऑनलाइन अलीगढ़ टैलेंट 2021 में नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
जिसका निर्णायक मंडल द्वारा अलीगढ़ टैलेंट 2021 प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जिसमें
नृत्य में
प्रथम रिया
द्वितीय चाहत इग्लासिया
तृतीय राहुल सिंह
गायन में
प्रथम आरव वार्ष्णेय
द्वितीय सुमित शर्मा
तृतीय आरती सिंह
विजेता रही।आज आगरा रोड़ पर सुमीरा शिक्षा फाउंडेशन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य आतिथि सचिन वर्मा ने सभी विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एव सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मान किया।
मुख्य आतिथि सचिन वर्मा ने कहा को इस तरह की प्रतियोगिता से छुपी हुई प्रतिभाएं बाहर निकल कर आती है प्रतियोगिता में भागीदारी दिखाकर छात्रों ने अपना हुनर प्रदर्शित किया। सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इसके लिए वो बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम में अर्जुन सक्सेना, आदित्य आशु मित्तल,हर्षवर्धन आदि उपस्थित रहे।
10/05/2021 06:33 PM