Aligarh
एफडीए विभाग की टीम ने भरे खाद्य पदार्थों के सेंपल: मिलावटखोरों एवं नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ अलीगढ़ प्रशासन सख्त।
अलीगढ़। आज दिनांक 05 अक्टूबर 2021 को डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ के अभिहित अधिकारी श्री सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं श्री अक्षय प्रधान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ के नेतृत्व में अलीगढ शहर मे सासनी गेट थाना के अंतर्गत आगरा रोड, सासनी गेट स्थित श्री देवेन्द्र कुमार के प्रतिष्ठान अपना बाजार से खाद्य पदार्थ सिंघाड़े का आटा व कुट्टू के आटा के एक एक नमूने वास्ते जांच संग्रहित किया गये(कुल 2 नमूने )खाद्य दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ओमवीर सिंह, श्री मनोज कुमार सरोज, श्री प्रभु चौधरी उपस्थित रहे।तहसील खैर अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सैयद इबादुल्लाह द्वारा गोमट चौराहा खैर स्थित बालाजी स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी के प्रतिष्ठान से केक का एक नमूना एवं टेंटीगांव रोड खैर स्थित खाद्य कारोबारकर्ता श्री नवीन कुमार के प्रतिष्ठान से बेसन का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया।तहसील कोल के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमर बहादुर सरोज द्वारा खेरेश्वर चौराहा खैर रोड स्थित पंकज कुमार के प्रतिष्ठान से साबूदाना का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया। अभिहित अधिकारी अलीगढ़ श्री सर्वेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी नमूने प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं।
10/05/2021 06:03 PM