India
राष्ट्रीय लोक दल की आशीर्वाद महापंचायत में सात अक्टूबर को खैर पहुंचेंगे लाखों किसान गरीब मजदूर बेरोजगार युवा : गोंडा अलीगढ़
किसान यूनियन के बैनर तले किसान आंदोलन के समर्थन में अलीगढ़ गोंडा रोड पीजरी पैठ पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान। किसानों ने सरकार से मांग की कि देश के अन्नदाता किसानों के हत्यारे बेटे के पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार को तुरंत सरकार बर्खास्त करें।
वही बेटा आशीष को तुरंत गिरफ्तार कर की जाए कड़ी कार्यवाही। यही किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। धरना स्थल पर आए राष्ट्रीय लोकदल नेता संजीव सूर्यवंशी ने राष्ट्रीय लोकदल मिशन 2022 के कैलेंडर किसानों को दिए। वही समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने सभी किसानों से सात अक्टूबर को खैर गौमत चौराहे पर होने वाली राष्ट्रीय लोकदल की आशीर्वाद किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील की।
पीजरी पैठ धरना स्थल से जाएंगी दो बस। धरना स्थल पर आए धर्मपाल स्वामी ने कहा प्रदर्शनकारी किसानों को गुंडा मवाली आतंकवादी बताने वाली सरकार को अपने गलेबान में झांक कर देखना चाहिए आप की सरकार में गुंडा हत्यारे देश के टुकड़े करने वालों की भरमार है। धरना स्थल पर चौधरी नत्थी सिंह चंदन सिंह बघेल रामदास सिंह राजकुमार नौहवार कंचन सिंह योगेंद्र सिंह रामगोपाल सिंह रामकुमार शर्मा राजपाल सिंह यादव चौधरी राजकुमार सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विनोद कुमारअलीगढ़
10/05/2021 12:33 PM