India
कृषि कानून पर दंगल। आज किसानों का भारत बंद आंदोलन सफल: राकेश टिकैत ने कहा बंदूक के दम पर नहीं बदल सकते विचार, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा बातचीत हो आगे आए किसान।
नई दिल्ली। किसान आंदोलन तेजी पकड़ते हुए आज किसानों ने अपनी मांगे पूरी ना होने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करते हुए रणनीति बनाकर आज सोमवार को भारत बंद आंदोलन का आह्वान किया था जो कि आज सुबह तड़के हजारों किसान सड़कों पर उतर गया और अपनी मांगे सरकार से मंगवाने पर किसान सड़कों पर बैठा हुआ है।
आंदोलनकारी किसानों ने 27 सितंबर के भारत बंद की पूरी तैयारी कर ली है। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दिल्ली बॉर्डर के सभी रास्तों पर किसान धरने पर बैठेंगे। आंदोलन स्थल पर गांव से किसानों को नहीं बुलाया जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान ही एनएच-24 और एनएच-9 को ट्रैफिक के लिए बंद कर देंगे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने बताया कि आंदोलन स्थल पर काफी बड़ी संख्या में किसान पहले से ही मौजूद हैं। वे किसान ही यहां भारत बंद की योजना के तहत कार्य करेंगे। यूपी के जनपदों से किसान उस दिन यहां नहीं आएंगे। वे अपने-अपने क्षेत्र में बंद का आयोजन करेंगे।
टिकैत ने कहा कि हमारा 'भारत बंद' सफल रहा
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा 'भारत बंद' सफल रहा और हमें किसानों का पूरा समर्थन मिला। हम सब कुछ सील नहीं कर सकते क्योंकि हमें लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाना है। हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन कोई बातचीत नहीं हो रही।
पंजाब: शताब्दी और जन-शताब्दी को किसानों ने मानांवाला में रोका
भारत बंद के दौरान शताब्दी और जन-शताब्दी के यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, पंजाब के मानांवाला रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे किसानों ने दोनों गाड़ियों को रोक दिया।
रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया
किसानों के बंद भारत के चलते रेलवे ने लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर, भटिंडा और अमृतसर से पठानकोट-जालंधर जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा अमृतसर से फाजिल्का को जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
25 से अधिक ट्रेनें प्रभावित
उत्तर रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा है कि दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित है क्योंकि किसान रेल की पटरियों पर बैठे हैं। दिल्ली संभाग में 20 से ज्यादा जगहों पर जाम है। अंबाला और फिरोजपुर मंडल में करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड: राहुल गांधी
किसानों के भारत बंद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है। लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।
09/27/2021 08:03 AM