Aligarh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिता के मुस्लिम दोस्त का किस्सा सुना कर सबको चौंकाया: आज दोपहर अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की नींव रख कर किया शिलान्यास।
अलीगढ़। पिछले विधान सभा चुनाव 2017 में किए गए वादे को निभाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अलीगढ़ के लोधा मैं राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से विश्वविद्यालय बनाने का संकल्प लेते हुए नीव रखी और साथ ही डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक दोपहर 12:00 बजे अलीगढ़ पहुंचे और शिलान्यास के बाद उन्होंने ऐतिहासिक भाषण दिया जिसमें उन्होंने अलीगढ़ के पुराने किस्से भी बताएं।
मुस्लिम मेहरबान का सुनाया किस्सा
मोदी ने बताया कि अभी तक लोग अपने घर की या अपने दुकान की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ के भरोसे रहते थे क्योंकि अलीगढ़ का ताला लगा होता था तो लोग निश्चिंत हो जाते थे। आज मुझे बचपन की एक बात याद आ रही है। करीब 55-60 साल पुरानी बात है। हम बच्चे थे। उस समय अलीगढ़ के ताले के एक सेल्समैन मुस्लिम मेहरबान होते थे। वह हर तीन महीने पर हमारे गांव आते थे। अब भी मुझे याद है कि वह काली जैकेट पहनते थे और सेल्समैन के नाते दुकानों में अपना ताला रखकर जाते थे और तीन महीने बाद आकर पैसे ले जाते थे। गांव के आसपास के भी व्यापारियों को ताला देते थे।
पीएम ने बताया कि मुस्लिम मेहरबान की उनके पिता जी से अच्छी दोस्ती थी। वह आते थे तो 4-6 दिन हमारे गांव में रुकते थे। दिनभर में वह जो पैसे वसूल कर लाते थे, मेरे पिता जी के पास छोड़ देते थे और मेरे पिताजी उसे संभालकर रखते थे। बाद में जब वह जाने लगते थे तो मेरे पिता जी से पैसे लेकर ट्रेन से लौट जाते थे।
पीएम ने कहा कि मेरे बचपन में यूपी के दो शहर काफी परिचित रहे। एक सीतापुर और दूसरा अलीगढ़। हमारे गांव में अगर किसी को आंख की बीमारी का इलाज कराना होता था तो कहते थे कि सीतापुर जाओ। हम ज्यादा समझते नहीं थे लेकिन सीतापुर बार-बार सुनते थे। दूसरा इन महाशय के कारण अलीगढ़ बार-बार सुनते थे। लेकिन साथियों अब अलीगढ़ के रक्षा उपकरण भी... कल तक जो अलीगढ़, ताले के जरिए घरों और दुकानों की रक्षा करता था, 21वीं सदी में मेरा अलीगढ़ हिंदुस्तान की सीमाओं की रक्षा करने का काम करेगा। यहां ऐसे आयुध बनेंगे।
वापस, अगर जातीय ऐंगल से यूपी चुनाव को देखें तो 2017 के चुनाव में भी ध्रुवीकरणों के मुद्दों के साथ पिछड़ों को जोड़ने की सोशल इंजीनियरिंग चुनावी अभियान में देखी गई थी। इसमें कल्याण सिंह का ही फॉर्म्युला अपनाया गया।
आज सीएम योगी भी पूरे फॉर्म में दिखे। अलीगढ़ में मंच से उनका संबोधन इस बात की तस्दीक कर रहा था कि वह चुनावी मोड में आ चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। किसान, शिक्षा और विकास की बातें करते हुए उन्होंने आक्रामक अंदाज में अपना भाषण दिया। आगाज ऐसा है तो आगे चुनावी संग्राम दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है।
09/14/2021 06:14 PM