Aligarh
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने पूर्व विधायक विवेक बंसल पर लगाए गंभीर आरोप: उन्होंने विवेक बंसल को लगातार 5 बार हारने वाला बताते हुए कार्यकर्ताओं का शोषण करने का जिम्मेदार बताया, उन्होंने नए जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को हटाने की मांग की।
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही, जिसके कारण जिला अध्यक्ष पद एवं महानगर अध्यक्ष पद से जो नए लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं, शायद उनका कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंनेेे हाईकमान को अलीगढ़ में कांग्रेेस की हर एक परिस्थितियों से अवगत कराया और कार्रवाई की, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर आज दो लेटर शेयर किये जिसमे पहले लेटर में कहा है कि बरेली में होने वाले ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में जनपद अलीगढ़ के 12 ब्लॉक अध्यक्षों में से मात्र एक ब्लॉक अध्यक्ष बरेली कार्यक्रम में पहुंचा जबकि 11 ब्लॉक अध्यक्षों ने पार्टी द्वारा गलत तरीके से जिला महानगर अध्यक्षों को हटाने का विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी में हम लोग मेहनत करें और हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल कार्यकर्ता का शोषण करें यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसलिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने आज बरेली होने वाले कार्यक्रम में शामिल न होकर यह दिखा दिया है कि गलत निर्णय के साथ खड़े नहीं होंगे, पार्टी ने मेहनत करने वाले कार्यकर्ता पार्टी के हित में कार्य कर सकते हैं, किसी नेता के दबाव में कार्य नहीं करेंगे, हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल पार्टी में गुटबाजी पैदा कर रहे हैं व निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं जो कि किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही जिला महानगर घोषित अध्यक्षों के निर्णय को बदला नहीं गया तो सामूहिक स्तर पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता इस्तीफा देंगे।
दूसरे लेटर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद द्वारा दिनांक 22-6-2021 को हाईकमान को भेजे दूसरे लेटर में लिखा है कि "उत्तर प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रभारी महासचिव श्रीमती वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है और 2022 विधानसभा चुनाव उत्तरप्रदेश में चारों प्रत्याशियों का चयन करने की तैयारी चल रही है अभी तक किसी भी विधानसभा प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं लेकिन जनपद कोल विधानसभा क्षेत्र से 5 बार से चुनाव हार चुके हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने अपने को कोई विधानसभा अलीगढ़ से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है तथा जगह-जगह पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली जा रही है जो कि अनुशासनहीनता के दायरे में आता है जिसको आम कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है कि जब (हाईकमान) ने कोई भी घोषणा नहीं किया तो कोल विधानसभा पर श्री बंसल कैसे प्रत्याशी घोषित हो गए। क्योंकि श्री बंसल राष्ट्रीय प्रभारी हैं उन को निष्कासित करने का अधिकार (हाईकमान) आपका है लेकिन जनपद महानगर में अध्यक्ष होने के नाते हम दोनों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अनुशासन बनाए रखा जाए इसलिए तत्काल प्रभाव से जिला कांग्रेस कमेटी अलीगढ़ व महानगर कांग्रेस अलीगढ़ विवेक बंसल को अनुशासन के अवसर पर पार्टी से निष्कासित करते हैं और हम जानते हैं हमें हटाया जा सकता है लेकिन पार्टी हित में हम यह निर्णय लेने पर बाध्य हैं।"
3 जुलाई 2021 को संतोष सिंह बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष एवं सलाउद्दीन वसी उर्फ बॉबी वसी को बनाया गया महानगर अध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी अलीगढ़ मैं गुटबाजी एवं शिकायत के बाद गाज गिरनी तय थी तभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए जिला अध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष सिंह को दायित्व सौंपा गया जबकि महानगर अध्यक्ष पद पर सलाउद्दीन वसी उर्फ बॉबी वसी को जिम्मेदारी दी गई है अब तक जिला अध्यक्ष पद पर चौधरी सुरेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष पद पर परवेज अहमद नियुक्त थे, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा प्रदेश भर के निष्क्रिय जिला अध्यक्षों को हटाकर नए उर्जावान जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्षों को मौका दिया है।
इस अवसर पर कांग्रेस नवनियुक्त अलीगढ़ जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा और परीक्षण को देखते हुए जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है मैं संगठन को मजबूत करने के लिए जी जान से प्रयास करूंगा।
वही पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं नवनियुक्त कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष को हार्दिक बधाई देता हूं मैं संगठन का सिपाही और कार्यकर्ता बनकर कार्य करता रहूंगा 18 महीने मैंने अपनी पूरी क्षमता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया हाईकमान के फैसले का मैं स्वागत करता हूं।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेसियों ने अध्यक्ष के समक्ष जताया असंतोष
वृंदावन में कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन में अलीगढ़ से भी कांग्रेसी नेता पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मिलकर स्थानीय गतिविधियों की जानकारी दी हाल ही में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति के संबंध में असंतोष जाहिर किया अलीगढ़ से वृंदावन पहुंचे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद, मनोज सक्सेना, डॉ सौरभ द्विवेदी, माजिद जैदी, दिनेश शर्मा, आगा यूनुस, मुस्ताक अहमद, मुस्तकीम वारसी, असद फारुख, अरविंद कश्यप, अभिषेक जैन, रूपेश पाठक, रामगोपाल रैना, वीर सिंह बंजारा ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
महानगर अध्यक्ष पद पर बदलाव दुर्भाग्यपूर्ण सोहेब
महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मोहम्मद सोहेब ने महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद को अचानक हटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है कहां जिस प्रकार महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए तो बार इंटरव्यू लिया गया एक बार स्वयं प्रियंका गांधी ने इंटरव्यू लिया उसके बाद इस पद पर नियुक्ति हुई ऐसे पद पर बिना किसी साक्षात्कार व आवेदन के महानगर अध्यक्ष नियुक्त करना पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है पुराने कांग्रेसियों को बिना किसी नोटिस दिए हटाए जाना अति दुर्भाग्यपूर्ण है इससे पार्टी ना सिर्फ कमजोर होगी बल्कि संगठन भी कमजोर होगा पार्टी को संतुलन बनाने की जरूरत है।
07/07/2021 08:01 PM


















