Aligarh
स्वच्छता अपनाकर हम संक्रमण और कुपोषण, दोनों को रोक सकते हैं : जिला कार्यक्रम अधिकारी : तीन माह तक चलेगा कार्यक्रम, संभव से सेहत बनाए जाएंगे कुपोषित बच्चे ।
अलीगढ़, 27 जुलाई 2022। बच्चों के बेहतर भविष्य और सुपोषित समाज के लिए पोषण जरूरी है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषण बच्चों की रोकथाम के लिए जिले में एक जुलाई से संभव अभियान शुरू हो चुका है। 30 सितम्बर तक चलने वाले अभियान के दौरान पोषण व स्वास्थ्य से जुड़ी जनजागरूकता गतिविधियां की जा रही है। स्वच्छता अपनाकर हम संक्रमण और कुपोषण, दोनों को भी रोक सकते हैं। यह कहना है जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार का।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने बताया कि वर्तमान समय में संभव कार्यक्रम प्रशासन की प्राथमिकता में चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद में जून माह में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 25 जून से लेकर 30 जून के बीच बच्चों का लगभग 2.50 लाख के आसपास बच्चे होंगे। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छह साल तक के 1 लाख 95 हजार 561 बच्चों का वजन कराया गया। जिसमें 5,264 बच्चे कुपोषित पाएं गए। इन बच्चों को अब हम लोग सारी सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दी है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इनको प्रत्येक 'वीएचएनडी' जो ग्राम स्तर पर आयोजित की जाती है। वहां पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और उनको पांच प्रकार की जो दवाएं हैं, इनमें आयरन, विटामिन 'ए', एल्बेंडाजोल इत्यादि इस तरह की दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि एएनएम की देखरेख में कैसे खाना है। इन चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही इन बच्चों को कुपोषित और अतिकुपोषित चयन कर उसके स्वास्थ्य में सुधार लाया जाएगा। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मेडिकल कॉलेज के एनआरसी पर उन्हें भर्ती कराया जाएगा। बताया - कि यह कार्यक्रम 30 सितम्बर तक चलेगा। और 5,264 बच्चों का लक्ष्य है कि इन सभी बच्चों को जल्द से जल्द सुपोषित करेंगें।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष संभव अभियान एक नवाचार के रूप में प्रारंभ किया गया था, जिसमें विशेष रूप से अति कुपोषित (सैम) एवं कुपोषित (मैम) बच्चों का सही चिह्नांकन, उपचार, व सामुदायिक स्तर पर उनके प्रबंधन के साथ कुपोषण की रोकथाम के लिए व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया गया था।
डीपीओ ने बताया कि इस अभियान की सफलता व परिणाम के आधार पर एक जुलाई से 30 सितंबर तक 'सम्भव' अभियान की पुनः शुरुआत हो चुकी है। बच्चों की नामवार सूची गांव की आशा, एएनएम, ग्राम प्रधान व संबंधित कन्वर्जेंस विभागों के साथ साझा करेंगी।
इन बच्चों को स्वास्थ्य जांच के लिए ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर लेकर आएंगी। जो बच्चे गंभीर होंगे, उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र अथवा ब्लॉक चिकित्सा इकाई पर भेजा जाएगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस अभियान को तीन मुख्य मासिक थीम एवं साप्ताहिक थीम के रूप में विभाजित किया गया है। जुलाई को स्तनपान प्रोत्साहन माह के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह स्तनपान से जुड़ी जन जागरूक गतिविधियां की गई। अगस्त को ऊपरी आहार माह के रूप में मनाया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह ऊपरी और अर्ध ठोस आहार के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
- गंगीरी ब्लॉक स्थित निवासी बुढ़िया की रहने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशील शर्मा ने बताया कि संभव अभियान के दौरान बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ बच्चों का वजन कराया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे दो बच्चे हैं जो बच्चे कुपोषित पाए गए। अनाया व मंजु।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बताया कि अनाया की माता राबिया के पिता शौकत है और उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़की और एक लड़का है और उनकी पत्नी वर्तमान समय में गर्भवती भी हैं। अनाया 1 वर्ष 5 माह की है, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के समझाने पर ही एक माह पहले आंगनबाड़ी केंद्र पर ले जाकर बच्ची का वजन कराया गया था। जिसमें 3 किलो 800 ग्राम बच्ची का वजन पाया गया। बच्चे कुपोषित पाई गई।
सुशीला शर्मा ने बताया कि मंजू की माता मीरा के पति बंटी है। वर्तमान समय में उनके तीन बच्चे हैं। कुल 4 बच्चे थे किसी वजह के कारण एक बच्चे का गर्भावस्था के दौरान मृत्यु हो गई थी। मंजू तीन वर्ष की है। पांच या छह माह से बीमार थी, बीमारी के दौरान वह कमजोर भी हो रही थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के समझाने पर मंजू का वजन कराया गया, वजन कराने के उपरांत बच्ची कुपोषित पाई गई। आईसीडीएस द्वारा हर माह राशन भी दिया जा रहा है और इसका समय से इलाज भी शुरू हो चुका है।
07/27/2022 07:10 PM


















